सफदरजंग एयरपोर्ट पहुंची CISF की फौज, कब्‍जे में लिया 213 एकड़ का इलाका, साथ लाए दुनिया भर के मॉर्डन सिस्‍टम, क्‍यों?

होमताजा खबरदेश

सफदरजंग एयरपोर्ट पहुंची CISF की फौज, कब्‍जे में लिया 213 एकड़ इलाका, क्‍यों?

Last Updated:

दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट की सुरक्षा अब सीआईएसएफ ने संभाल ली है. इसके साथ ही यह देश का 73वां एयरपोर्ट बन गया है जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास है. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी हेलिकॉप्टर इसी एयरपोर्ट से ऑपरेट किए जाते हैं.

सफदरजंग एयरपोर्ट की सुरक्षा अब सीआईएसएफ ने अपने हाथों में ले ली है.

Safdarjung Airport CISF Security: दिल्‍ली के बीचों बीच स्थित सफदरजंग एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की फौज पहुंच चुकी है. सीआईएसएफ के जवानों ने 213 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट को अपनी सुरक्षा में ले लिया दिया है. साथ ही, एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ अपने साथ कई तरह के मॉर्डन इक्‍यूपमेंट लेकर पहुंची है. जी हां, सफदरजंग एयरपोर्ट की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को आज औपचारिक तौर पर सीआईएसएफ ने संभाल ली है. मंगलवार को आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान सीआईएसएफ को आधिकारिक तौर पर एयरपोर्ट की सुरक्षा कमान सौंपी गई है. इसी के साथ, सफदरजंग एयरपोर्ट देश का 73वां ऐसा एयरपोर्ट बन गया है, जिसकी सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले की गई है.

यह कदम गृह मंत्रालय की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत देश के सिविल एविएशन स्‍ट्रक्‍चर की सिक्‍योरिटी को स्‍पेशलाइज्‍ड फोर्स को सौंपने की बात कही गई है. मंगलवार को हुए हैडओवर के दौरान, सीआईएसएफ की अतिरिक्त महानिदेशक (एयरपोर्ट सेक्‍टर) बिनीता ठाकुर, आईजी सेंथिल ए कृष्णराज, आईजीआई एयरपोर्ट के डीआईजी बाबूराम, एयरपोर्ट नॉर्थ जोन के डीआईजी धीरज शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से सफदरजंग एयरपोर्ट के निदेशक केसी मीणा ने समारोह में भाग लिया. समारोह की शुरुआत सीआईअएसएफ के जवानों की तरफ से एडीजी बिनीता ठाकुर को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ हुई.

सिक्‍योरिटी कमांड हैडओवर की प्रक्रिया के तहत सीआईएसएफ का ध्वज अधिकारियों को सौंपा गया और एयरपोर्ट निदेशक केसी मीणा ने प्रतीकात्मक रूप से ‘की इंसिग्निया’ सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट एवं सीएएसओ बीए मीणा को सौंपा.

सफदरजंग एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर लेती हुईं सीआईएसएफ की एडीजी (एयरपोर्ट सेक्‍टर) बिनीता ठाकुर.

वीवीआईपी उड़ानों के लिए अहम है सफदरजंग एयरपोर्ट
करीब 213 एकड़ क्षेत्र में फैला सफदरजंग एयरपोर्ट दक्षिण दिल्ली के बीचोंबीच स्थित है. यह एयरपोर्ट रूटीन कॉमर्शियल फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल नहीं होता है. लेकिन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों के हेलिकॉप्टर ऑपरेशन को यहीं से ऑपरेट किया जाता है. एयरपोर्ट के आसपास एविएशन मिनिस्‍ट्री के साथ कई अहम सरकारी दफ्तार और सैन्य प्रतिष्ठान मौजूद हैं. इसके अलावा रनवे का एक हिस्सा सड़क की ओर खुला है. आसपास घनी आबादी और ग्रीन एरिया भी है. इन्हीं सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों ने सफदरजंग एयरपोर्ट की सिक्‍योरिटी स्थानीय पुलिस से लेकर सीआईएसएफ को सौंपने की सिफारिश की थी.

सफदरजंग एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के ध्‍वज लेती हुई अतिरिक्त महानिदेशक (एयरपोर्ट सेक्‍टर) बिनीता ठाकुर. साथ में हैं आईजी सेंथिल ए कृष्णराज, आईजीआई एयरपोर्ट के डीआईजी बाबूराम, एयरपोर्ट नॉर्थ जोन के डीआईजी धीरज शुक्ला.

136 जवानों की तैनाती का प्रस्ताव
सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट की सिक्‍योरिटी के लिए 136 प्रशिक्षित जवानों की तैनाती का प्रस्ताव दिया है, जिनकी कमान एक डिप्टी कमांडेंट के हाथ में होगी. फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए चरणबद्ध तरीके से तैनाती की जा रही है. अब एयरपोर्ट की पैराफेरी की सिक्‍योरिटी, इंट्री गेटों की निगरानी, वाहनों की जांच, एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग और हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी नेटवर्क की निगरानी सीआईएसएफ के जिम्‍मे होगी. एयरपोर्ट में आधुनिक सुरक्षा उपकरण जैसे अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम, हाइड्रोलिक बोलार्ड, रोड ब्लॉकर और परिमीटर इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम का भी उपयोग किया जाएगा.

दिल्ली के केंद्र में स्थित इस महत्वपूर्ण एयरपोर्ट की सुरक्षा संभालना सीआईएसएफ के लिए बड़ी जिम्मेदारी है. सीआईएसएफ के जवान पूरी सतर्कता और पेशेवर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे. – बिनीता ठाकुर, एडीजी (एयरपोर्ट सेक्‍टर), सीआईएसएफ

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *