Last Updated:
इस जगह को सिर्फ सुंदर नहीं बनाया गया, बल्कि पक्षियों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखा गया है. यहां खाने और पीने के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की गई है. छोटे बर्ड फीडर और पानी के बर्तन लगाए गए हैं ताकि पक्षियों को गर्मी में परेशानी न हो. सबसे खास बात यह है कि यहां स्प्रिंकलर और कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है.
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चारों तरफ जहां बड़ी-बड़ी सरकारी और प्राइवेट बिल्डिंग हैं और बड़े-बड़े कई मंजिला वाले घर भरे पड़े हैं वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके पास अपनी छत नहीं है. ये लोग आपको रेलवे स्टेशनों और मेट्रो स्टेशनों के नीचे अपना आशियाना बनाए मिल जाएंगे. विकास की आंधी में शहरों से पेड़-पौधे खत्म कर दिए गए. इससे पशु-पक्षियों को भी रहने की भी जगह नहीं बची है. ऐसे में ये पशु-पक्षी इन्हीं बड़ी बिल्डिंगों के किसी सुरक्षित कोने में अपना बसेरा बना लेते हैं. दिल्ली सचिवालय में भी ऐसी एक जगह है. इसका नाम सुनते ही सरकारी दफ्तर, मीटिंग और प्रशासनिक कार्यों की तस्वीर सामने उभरती है. यहीं एक ऐसा कोना भी है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है. सचिवालय के पास फ्लाईओवर के नीचे तैयार किया गया एक खास स्थान अब पक्षियों का नया आशियाना बन गया है. यहां हर दिन कई तरह के पक्षी आते हैं, चहचहाते हैं और सुरक्षित माहौल में समय बिताते दिखाई देते हैं. दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच यह जगह पक्षियों के लिए राहत का ठिकाना बन रही है. दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए इस शेल्टर में रेस्क्यू पक्षियों को रखा जाएगा.
फ्लाईओवर के नीचे तैयार किया गया खास आवास
आमतौर पर फ्लाईओवर के नीचे की जगह को लोग खाली या इस्तेमाल न होने वाली जगह मानते हैं, लेकिन दिल्ली सचिवालय के पास इस हिस्से को खास तरीके से विकसित किया गया है. यहां हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाए गए हैं और पक्षियों के बैठने और आराम करने के लिए सुरक्षित जगह बनाई गई है. पेड़ों और खुले माहौल की वजह से यहां पक्षियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है.
पक्षियों के लिए खास सुविधाएं की गई तैयार
इस जगह को सिर्फ सुंदर नहीं बनाया गया, बल्कि पक्षियों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखा गया है. यहां खाने और पीने के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की गई है. छोटे बर्ड फीडर और पानी के बर्तन लगाए गए हैं ताकि पक्षियों को गर्मी में परेशानी न हो. सबसे खास बात यह है कि यहां स्प्रिंकलर और कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है. दिल्ली की तेज गर्मी से पक्षियों को राहत देने के लिए समय समय पर पानी का छिड़काव किया जाता है, जिससे आसपास का तापमान थोड़ा ठंडा बना रहता है. फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण यह जगह सीधी धूप से भी काफी हद तक सुरक्षित रहती है.
किन पक्षियों को मिलेगा यहां ठिकाना
यह खास आवास दिल्ली में आम तौर पर दिखने वाले पक्षियों, जैसे गौरैया, कबूतर, तोते, मैना, बुलबुल और कोयल को आकर्षित करने की कोशिश करेगा इसके अलावा, चांदनी चौक के बर्ड हॉस्पिटल में इलाज करा रहे घायल और ठीक हो रहे पक्षियों को कुछ समय के लिए यहां रखा जाएगा ताकि वे खुले, शांत माहौल में ठीक हो सकें. पूरी तरह ठीक होने के बाद, उन्हें आज़ादी से उड़ने के लिए छोड़ दिया जाएगा. उन्हें बांधकर नहीं रखा जाएगा इसके बजाय, पक्षी आज़ादी से आएंगे, बैठेंगे, पानी पीएंगे और उड़ेंगे.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
