Last Updated:
Ghaziabad News: आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में हुई 12 जून को करोड़ों के आभूषणों की चोरी ने पूरे गाजियाबाद में सनसनी फैला दी थी. मामले में शोरूम के ही एक कर्मचारी पर चोरी की साजिश रचने का आरोप सामने आया था. पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे.
तनिष्क शोरूम चोरी का बड़ा खुलासा.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के चर्चित तनिष्क शोरूम चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. स्वाट, सर्विलांस और कविनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 968.50 ग्राम पीली धातु, सोना पिघलाने में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं.
12 जून को आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों के आभूषणों की चोरी ने पूरे गाजियाबाद में सनसनी फैला दी थी. मामले में शोरूम के ही एक कर्मचारी पर चोरी की साजिश रचने का आरोप सामने आया था. पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे.
फरार आरोपियों पर पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. लगातार निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर स्वाट, सर्विलांस और कविनगर पुलिस ने दोनों इनामी आरोपियों को नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित रैन बसेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी चितरंजन उर्फ चिंटू ने पुलिस को बताया कि तनिष्क शोरूम में कार्यरत उसके दोस्त ने पहले स्टोर की चाबियां चोरी कीं और फिर योजना बनाकर सुबह के समय शोरूम में प्रवेश कर आभूषण चोरी किए गए. चोरी के बाद आरोपियों ने कुछ गहनों को बेच दिया और बाकी सोने को पिघलाकर आपस में बांट लिया.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ट्रेन से दूसरे शहर भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. उनके कब्जे से करीब 968.50 ग्राम पीली धातु, एक फ्लेम सिलेंडर, एक कुठली, छोटी संड़सी और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
