होटल-मैरिज हॉल बुकिंग से पहले ये जरूर पूछें ये सवाल, वरना पछतावा होगा, एक्सपर्ट बोले- पूछना बिल्कुल भी ना भूलें

होमताजा खबरDelhi

होटल-मैरिज हॉल बुकिंग से पहले ये जरूर पूछें ये सवाल, वरना होगा पछतावा

Last Updated:

Fire Safety in Hotels: दिल्ली फायर सर्विस के पूर्व निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि होटल या मैरिज हॉल बुक करते समय फायर एनओसी, फायर सेफ्टी इक्विपमेंट और इमरजेंसी के लिए दूसरे रास्ते की जरूर जांच करें. इससे आप किसी भी दुर्घटना से बच सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: जब भी आप किसी होटल या मैरिज हॉल को बुक करते हैं या होटल के किसी हॉल को बुक करते हैं तो आप कुछ सवाल जरूर पूछते होंगे, जिसमें एयर कंडीशनर कैसा चल रहा है. यह सवाल प्रमुख होता होगा. इसके अलावा फूड की गुणवत्ता क्या है. जो लोग आएंगे उनके बैठने के लिए क्या व्यवस्था है और किस तरह की सजावट होगी. इस तरह के सवाल आप अक्सर पूछ लेते होंगे. इन सवालों में आप सबसे महत्वपूर्ण सवाल पूछना अक्सर भूल जाते हैं, जिस वजह से आप किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. यह सवाल पूछना क्यों जरूरी है और क्या हैं ये सवाल जो किसी भी मैरिज हॉल या होटल में रुकने से पहले पूछे चाहिए.

इस पर दिल्ली फायर सर्विस के पूर्व निदेशक अतुल गर्ग ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि ज्यादातर आग या तो होटल के अंदर लगती है या फिर मैरिज हॉल या बैंक्वेट हॉल के अंदर लगती है. क्योंकि अक्सर लोग इनकी बाकी व्यवस्था पर तो सवाल पूछ लेते हैं, लेकिन रिसेप्शन और उसके मालिक से आग सेफ्टी को लेकर के सवाल पूछना भूल जाते हैं, जिस वजह से बाद में उन्हें पछतावा होता है.

होटल वालों से इन सवालों को जरूर पूछें

दिल्ली फायर सर्विस के पूर्व निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि जब भी आप किसी होटल या मैरिज हॉल या बैंक्वेट हॉल को बुक करते हैं तो सबसे पहले रिसेप्शन पर मौजूद व्यक्ति या उसके मालिक से पूछें कि आपके पास फायर एनओसी है या नहीं. अगर वह आपसे कहे कि उसके पास फायर एनओसी है तो उसकी बातों में न फंसे. बल्कि फायर एनओसी को खुद देखें. और तो और उससे ये सवाल भी पूछें कि अगर आपके यहां आग लग गई तो आग से बचाव की क्या व्यवस्था है.

क्या आपके पास फायर सेफ्टी इक्विपमेंट से या नहीं. जिस दिन जनता ने इन सवालों को पूछना शुरू कर दिया. उस दिन इसका कारोबार कर रहे व्यापारी भी जागरूक हो जाएंगे. वो सारी तैयारी अपने पास रखने लग जाएंगे क्योंकि उन्हें पता होगा कि उनके ग्राहक उनसे ये सवाल पूछेंगे और अगर वह फायर एनओसी नहीं दिखा पाए और आग से बचाव की व्यवस्था को नहीं बता पाए तो उनका कारोबार प्रभावित होगा इसलिए जनता की जागरूकता बहुत जरूरी है.

इस पर भी ध्यान देना जरूरी

दिल्ली फायर सर्विस के पूर्व निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बाकी सवालों के साथ-साथ होटल और किसी भी बैंक्वेट हॉल के मालिक या उसके रिसेप्शन पर यह भी जरूर पूछें कि क्या आपके पास दो रास्ते हैं या नहीं. अगर एक रास्ता इमरजेंसी में बंद हो गया तो कौन सा वो रास्ता है. जहां से लोग बाहर निकल सकते हैं. अगर आपने उसके दूसरे रास्ते पर ताला लगा हुआ देख लिया तो यह जरूर पूछे कि दूसरे रास्ते पर ताला क्यों लगा है और इसकी चाबी कहां है.

अगर मेन गेट किसी भी कारण से बंद हो गया तो इस दरवाजे से बाहर निकलने के लिए कहां पर चाबी मिलेगी. जब आप इन सवालों को जरूर पूछेंगे तो यकीन मानिए कि अगर वहां पर आग लगती है या भूकंप भी आता है तो ऐसी इमरजेंसी में आप आसानी से बाहर निकल सकेंगे. आपको घटना दुर्घटना का शिकार नहीं होना पड़ेगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *