बंदर बोला- 'भाई, थोड़ा एडजस्ट कर लो'… और गोद में जाकर बैठ गया, VIDEO वायरल

Monkey Viral Video: दिल्ली मेट्रो में रोज लाखों लोग सफर करते हैं, लेकिन सोचिए अगर आपके सामने वाली सीट पर कोई बंदर आकर बैठ जाए तो? और इतना ही नहीं, वह आराम से यात्रियों के बीच घूमे, किसी की गोद में बैठ जाए और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ले! कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर देखने को मिला, जब एक बंदर बिना टिकट यात्री बनकर ट्रेन में चढ़ गया.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग इस अनोखे मेहमान को देखकर हंसते रहे, तो कुछ यात्रियों के चेहरे पर डर और चिंता साफ नजर आई. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह बंदर मेट्रो के अंदर पहुंचा कैसे? और अगर वह अचानक आक्रामक हो जाता, तो क्या होता? देखिए दिल्ली मेट्रो से सामने आया यह हैरान कर देने वाला वीडियो.

क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर ट्रेन के डिब्बे में आराम से घूम रहा है. वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है, जब यह बंदर एक महिला यात्री की गोद में जाकर बैठ जाता है और उसे पुचकारते हुए साफ देखा जा सकता है. कुछ देर के लिए तो यात्रियों ने इसे हंसी-मजाक में लिया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, लोगों की चिंताएं बढ़ने लगीं.

ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के चेहरों पर साफ खौफ देखा जा सकता था. बंदर को इस तरह खुलेआम घूमते देख कई लोग अपनी जगह बदलने पर मजबूर हो गए. सवाल यह उठता है कि आखिर इतने कड़े सुरक्षा घेरे, एक्सरे मशीन और सीआईएसएफ की तैनाती के बावजूद एक जंगली जानवर मेट्रो के अंदर तक कैसे पहुंच गया?

सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

इस घटना ने यात्रियों के बीच सुरक्षा को लेकर एक बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि अगर यह बंदर हिंसक हो जाता, तो स्थिति बहुत भयानक हो सकती थी. मेट्रो जैसे बंद स्थान में, जहां यात्रियों को भागने की जगह भी नहीं मिलती, वहां ऐसी चूक किसी भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है.

ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बताया कि बंदर के आने से हड़कंप मच गया था. हालांकि, बंदर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन मेट्रो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर कमेंट कर रहे हैं कि आखिर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बंदरों की निगरानी के लिए कोई तंत्र क्यों नहीं है?

मेट्रो प्रशासन की चुप्पी

अभी तक डीएमआरसी (DMRC) की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, यह घटना एक चेतावनी है कि मेट्रो में प्रवेश करने वाले हर यात्री चाहे वह इंसान हो या जानवर पर पैनी नजर रखना कितना जरूरी है. फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *