Last Updated:
IND A vs SL A Tri Series Final Live: इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है. फाइनल में इंडिया ए और श्रीलंका ए की टक्कर हो रही है. मैच में श्रीलंका ए ने ट…और पढ़ें
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव
India A vs Sri Lanka A Tri Series Final Match Live Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज का आज फाइनल मुकाबला है. फाइनल में इंडिया ए और श्रीलंका ए की टक्कर हो रही है. फाइनल में श्रीलंका ए की टीम ने टॉस जीतकर इंडिया ए को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. बैटिंग करने उतरी इंडिया-ए की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन का बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका-ए के सामने 378 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है. इंडिया-ए के लिए आज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक ठोका. तिलक ने 67 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में प्रियांश आर्य (39), रुतुराज गायकवाड़ (40), कुमार कुशाग्र (36) और अनुकूल रॉय (15 गेंद में 39 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है.
