Last Updated:
Jagannath Temple In Delhi: अगर आप दिल्ली में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना चाहते हैं, तो अब आपको ओडिशा के पुरी जाने की ज़रूरत नहीं है. दिल्ली में भगवान जगन्नाथ का एक सुंदर मंदिर है. जहां रोज़ाना बड़ी संख्या में भक्त आते हैं. यहां भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा की जाती है. आप सुबह 6 से 12 और शाम 4 से 9 तक दर्शन कर सकते हैं. जानिए रूट और खासियत.
अगर आप दिल्ली में रहते हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना चाहते हैं, तो अब आपको ओडिशा के पुरी जाने की ज़रूरत नहीं है. दिल्ली में भगवान जगन्नाथ का एक सुंदर मंदिर भी है, जहाँ रोज़ाना बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यहाँ भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा की जाती है. मंदिर का माहौल शांत और भक्तिमय है, जिससे आने वालों को शांति का एहसास होता है.
दिल्ली का जगन्नाथ मंदिर अपनी खूबसूरत बनावट और साफ़-सफ़ाई के लिए जाना जाता है. मंदिर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि भक्तों को तुरंत भक्ति का एहसास होता है. सुबह और शाम की आरती के समय मंदिर में खास तौर पर भीड़ होती है. बहुत से लोग अपने परिवार के साथ यहाँ घूमने और कुछ शांति भरा समय बिताने आते हैं.
इस मंदिर में मिलने वाला खास प्रसाद भक्तों के बीच काफी पसंद किया जाता है. दर्शन के बाद लोग श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं. कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद बहुत खास माना जाता है और इसे पाने के लिए लोग दूर-दूर से भी पहुंचते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी टाइमिंग जानना जरूरी है. मंदिर सुबह करीब 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला रहता है. इसके बाद शाम में करीब 4 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं.
अगर आप मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं, तो हौज़ खास मेट्रो स्टेशन सबसे नज़दीक है. मेट्रो स्टेशन से आप ऑटो या ई-रिक्शा लेकर कुछ ही मिनटों में मंदिर पहुँच सकते हैं. वहीं, दिल्ली के किसी भी हिस्से से कैब या अपनी गाड़ी से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.
