NEET UG-2026: अब नीट री-एग्जाम भी हो गया लीक? वायरल टेलीग्राम वीडियो का NTA ने बताया सच

होमताजा खबरदेश

अब नीट री-एग्जाम भी हो गया लीक? वायरल टेलीग्राम वीडियो का NTA ने बताया सच

Last Updated:

NEET UG-2026 Re-Exam: NTA ने NEET UG 2026 री एग्जाम पेपर लीक वाले वायरल टेलीग्राम वीडियो को फर्जी बताया है. एनटीए ने सख्त सुरक्षा में परीक्षा होने का दावा क‍िया है. साथ ही फेक खबर फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

नीट री एग्‍जाम लीक वायरल वीड‍ियो पर एनटीए ने दी सफाई, कहा टेलीग्राम वायरल वीड‍ियो है फर्जी.

NEET UG-2026 Re-Exam leak Viral video: नीट यूजी परीक्षा पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नीट परीक्षा के लीक होने के बाद दोबारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 की परीक्षा कराई गई है लेकिन अब सोशल मीडिया पर री-एग्जाम खत्म होने के बाद एक वायरल वीडियो ने बवाल मचा दिया है.सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र टेलीग्राम पर लीक हो गया था.

हालांकि अब इस वायरल वीडियो पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ही सफाई दी है और इस वीडियो का सच बताया है. एनटीए ने वीडियो में किए गए सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और वीडियो को फर्जी बताया है. NTA ने कहा कि वीडियो पूरी तरह फर्जी है. री-एग्जाम बहुत अच्छे तरीके से और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हुआ है. परीक्षा के दौरान पूरे समय निगरानी रखी गई थी.

एनटीए ने ऐसे फेक वीडियो शेयर कर लोगों को बरगलाने की कोशिश करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है. एनटीए ने कहा कि ऐसी गलत खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पीआईबी ने भी इस खबर को फर्जी बताया है. एनटीए के हवाले से कहा गया कि पेपर लीक की कोई भी खबर जो सोशल मीडिया पर चल रही है वह बेबुनियाद और गलत है. लोगों से अपील है कि वे ऐसी अफवाहों से बचें और इन्हें फैलने से रोकें.

कब हुआ नीट री एग्जाम
बता दें कि पहले नीट परीक्षा में धांधली पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया है. यह परीक्षा 3 मई वाली मूल परीक्षा रद्द होने के बाद ली गई थी.

कैसा आया था पेपर
पहले ही परीक्षा दे चुके छात्रों को इस बार दोबारा नीट की परीक्षा देनी पड़ी है. इस दौरान छात्रों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस बार का पेपर पिछले साल से ज्यादा कठिन और लंबा था. फिजिक्स सबसे मुश्किल और समय लेने वाला सेक्शन था. बायोलॉजी अपेक्षाकृत आसान थी, जबकि केमिस्ट्री सामान्य स्तर की थी. कई छात्रों का कहना है कि फिजिक्स की वजह से इस साल कट-ऑफ थोड़ा कम रहने की संभावना है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *