नोएडा जिला अस्पताल में नई थर्मल स्क्रीनिंग से मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच, बिना रेडिएशन के आसान टेस्ट, जाने

Last Updated:

नोएडा जिला अस्पताल में ऑपरेशन की भी सुविधा उपलब्ध है, ऑपरेशन के बाद उसमें निकलता है उसकी जांच के लिए हम लैब भेजते हैं. जिसकी रिपोर्ट 8 से 10 दिन में मिलती है. इस बीच उसका घाव भी सही होता है और कीमो थेरेपी के साथ रेडियो थेरेपी होती है फिलहाल कीमो थेरेपी और रेडियो थेरेपी की सुविधा हमारे पास नहीं है जिसके लिए उच्च कैंसर सेंटर में हम भेजते है और दवा को लिखते हैं. सीएमएस ने बताया कि जैसे जैसे हमारे पास मरीज इस बीमारी के बढ़ेंगे और रेडियो थेरेपी और कीमो थेरेपी की भी सुविधा यहां शुरू करवाएंगे.

नोएडा: आजकल महिलाओं के अंदर ब्रेस्ट कैंसर केस ज्यादा मिल रहे लोग रेडिएशन के डर और जटिल जांच के चलते जांच कराना अवॉइड करते है लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अशोक कुमार झा ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रेशियों हम बढ़ता हुआ देख रहे हैं. कई बार गांव देहात में लोक लज्जा और अज्ञानता के कारण ये बीमारी बढ़ जाती है. पहले जो जांच हर जगह उपलब्ध नहीं थी और वो कॉम्प्लिकेटेड होने के साथ रेडीएशन का खतरा ज्यादा थ. जिला अस्पताल में एक नई जांच आई है जो थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए थर्मल कैमरा से ब्रेस्ट कैंसर को जांच लिया जाता है. ये बहुत ज्यादा सरल जांच है. इस जांच के बाद सोनोग्राफी और FNAC जांच भी कराई जाती है और पॉजिटिव निकलता है फिर उसका ट्रीटमेंट हम शुरू करते हैं.

इस तरह करते हैं इलाज

सीएमएस ने बताया कि हमारे पास ऑपरेशन की भी सुविधा उपलब्ध है, ऑपरेशन के बाद उसमें निकलता है उसकी जांच के लिए हम लैब भेजते हैं. जिसकी रिपोर्ट 8 से 10 दिन में मिलती है. इस बीच उसका घाव भी सही होता है और कीमो थेरेपी के साथ रेडियो थेरेपी होती है फिलहाल कीमो थेरेपी और रेडियो थेरेपी की सुविधा हमारे पास नहीं है जिसके लिए उच्च कैंसर सेंटर में हम भेजते है और दवा को लिखते हैं. सीएमएस ने बताया कि जैसे जैसे हमारे पास मरीज इस बीमारी के बढ़ेंगे और रेडियो थेरेपी और कीमो थेरेपी की भी सुविधा यहां शुरू करवाएंगे. इस अस्पताल में ये सुविधा शुरू होने के बाद यहां आने वाली कोई भी महिला अगर किसी को कोई परेशानी लगती है या लक्षण नजर आते है तो जांच करवा सकती है. जिसका आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा.

कमरा नं में मिलता है इलाज

आपको बता दें कि जिला अस्पताल में जांच की सुविधा कमरा नंबर 21 में उपलब्ध है. यहां जांच करने वाली और लैब टेक्नीशियन पूजा ने बताया कि इस जांच को कराने के लिए कुछ बातें ध्यान में रखनी होती है. उसके बाद ही जांच होगी. ब्रेस्ट कैंसर की जांच से पहले कम से कम एक घंटे का फास्ट चाहिए, प्रेग्नेंसी नहीं हो, किसी तरह का कोई बुखार नहीं हो, फीडिंग नहीं कराती हो महिला बच्चे को, एल्कोहल और धूम्रपान करने वाली महिला को 24 घंटे का गैप हो. अगर कोई कीमो थेरेपी और रेडियो थेरेपी करा रही है उसमें एक महीने का गैप हो. इनमें से आप कोई नहीं है तो आप तुरंत के तुरंत जांच करवा सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *