नोएडा के सेक्टर-18, अट्टा और ब्रह्मपुत्र मार्केट में 300 में मिल रही ड्रेसेस, सूट, कुर्ती और साड़ियां, लेटेस्ट फैशन का लगता है तड़का

Last Updated:

नोएडा के सेक्टर 18 अट्टा, सेक्टर 37 ब्रह्मपुत्र और सेक्टर 12 22 बाजारों में 250 से 3000 की रेंज में डेली वियर से डिजाइनर सूट, साड़ी, कुर्ती और को ऑर्ड सेट की मांग बढ़ी है, वीकेंड पर यहां लेटेस्ट फैशन की डिजाइन के चलते खरीदने वालों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. शादी, त्योहार और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए डिजाइनर सूट की खरीदारी तेज हो जाती है. सेक्टर-18 अट्टा मार्केट में प्रीमियम कलेक्शन उपलब्ध है, जबकि सेक्टर-37 ब्रह्मपुत्र और सेक्टर-12/22 मार्केट में 700 से 2,000 तक आकर्षक सूट आसानी से मिल जाते हैं.

हल्के रंगों और फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेसेस युवतियों को खूब पसंद आ रही हैं. सेक्टर-18 अट्टा मार्केट में लेटेस्ट डिजाइन 500 से शुरू हो रहे हैं, जबकि ब्रह्मपुत्र मार्केट में किफायती विकल्प भी मिल रहे हैं. कॉलेज, आउटिंग और डेली वियर के लिए इनकी मांग लगातार बढ़ रही है.

शादी, त्योहार और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए डिजाइनर सूट की खरीदारी तेज हो जाती है. सेक्टर-18 अट्टा मार्केट में प्रीमियम कलेक्शन उपलब्ध है, जबकि सेक्टर-37 ब्रह्मपुत्र और सेक्टर-12/22 मार्केट में 700 से 2,000 तक आकर्षक सूट आसानी से मिल जाते हैं.

भीषण गर्मी में कॉटन कुर्तियों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है. सेक्टर-18 अट्टा मार्केट, सेक्टर-37 ब्रह्मपुत्र मार्केट और सेक्टर-12/22 मार्केट में 250 से 800 तक अलग-अलग डिजाइन, प्रिंट और रंगों की कुर्तियां उपलब्ध हैं. बजट खरीदारी के लिए सेक्टर-12/22 मार्केट महिलाओं की पहली पसंद बन रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फैशन ट्रेंड में को-ऑर्ड सेट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. नोएडा के अट्टा और ब्रह्मपुत्र मार्केट में 600 से 1,500 तक कई नए डिजाइन उपलब्ध हैं. आरामदायक होने के साथ ये ऑफिस, कॉलेज और वीकेंड आउटिंग के लिए भी पसंद किए जाते हैं.

सेक्टर-18 अट्टा मार्केट और ब्रह्मपुत्र मार्केट में महिलाओं के लिए वेस्टर्न टॉप्स की भरमार है. यहां 250 से 700 तक के कई ट्रेंडी डिजाइन उपलब्ध हैं. युवतियां इन्हें जींस, ट्राउजर और स्कर्ट के साथ पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं.

आरामदायक और स्टाइलिश होने के कारण डेनिम और प्लाजो की मांग लगातार बनी हुई है. सेक्टर-12/22 मार्केट में प्लाजो 250 से शुरू हो जाते हैं, जबकि अट्टा मार्केट में डिजाइनर डेनिम 700 से 2,000 तक उपलब्ध हैं. हर बजट के खरीदारों के लिए यहां विकल्प मौजूद हैं.

नोएडा के प्रमुख बाजारों में सिल्क, जॉर्जेट, कॉटन और प्रिंटेड साड़ियों का अच्छा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. सेक्टर-37 ब्रह्मपुत्र मार्केट में साड़ियां 500 से शुरू हो जाती हैं, जबकि अट्टा मार्केट में डिजाइनर साड़ियों की भी अच्छी रेंज उपलब्ध है.

सेक्टर-18 अट्टा मार्केट, सेक्टर-37 ब्रह्मपुत्र मार्केट और सेक्टर-12/22 मार्केट महिलाओं की खरीदारी के प्रमुख ठिकाने बने हुए हैं. यहां 300 से लेकर 3,000 तक की रेंज में डेली वियर, पार्टी वियर और एथनिक परिधान उपलब्ध हैं. किफायती कीमत और फैशन के नए ट्रेंड इन बाजारों की सबसे बड़ी खासियत हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *