Last Updated:
Noida Viral Video Sector 18 parking: यूपी के नोएडा से एक वीडियो वायरल हो रही है. एक युवक ने अपने सोशल मीडिया सेक्टर-18 की कार पार्किंग की पोल खोली है. युवक ने बताया कि कैसे पार्किंग में SCAM किया जा रहा है.
पत्नी के साथ युवक गया था सेक्टर-18
नोएडा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में एक युवक सेक्टर-18 में कार पार्किंग का स्कैम बता रहा है. युवक का दावा है कि यहां की पार्किंग में अगर कार पार्क करते हैं तो यहां एंट्री की पर्ची देते हैं लेकिन कार एग्जिट की स्लिप नहीं बनाते. मतलब की समय से पहले ही कार एग्जिट दिखा देते हैं और फिर ग्राहक से एक्सट्रा रुपए वसूल लेते हैं.
युवक ने बताया सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-18 गया था. जहां पर हमने गाड़ी पार्क की थी. जिसके बाद हमें कार पार्क करने के लिए एक एंट्री स्लिप दी गई, जिसमें लिखा था कि 0 से 30 मिनट के लिए 20 रुपए और 31 मिनट के बाद 70 रुपए. युवक ने आगे बताया कि हम 33 मिनट में वापस आ गए थे जिसके बाद वह हमसे कहता है कि 70 रुपए दे दीजिए.
युवक आगे बताते है कि मैंने कहा 3 मिनट ही ऊपर हुए है मैनेज कर लीजिए. इस पार पार्किंग वाला कहता है कि अरे भैया अगर हमारा 1 मिनट भी ऊपर होता है तो पैसे कट जाते हैं. तो इस पर युवक ने पार्किंग वाले से एग्जिट स्लिप मांगी. तो पार्किंग वाले ने कहा कि वो तो हमारे पास है नहीं. युवक ने फिर कहा कि आप ने जो मुझे पर्ची दी है वो एंट्री की है एग्जिट की भी दो कि इतने बजे गाड़ी एंट्री हुई और इतने बजे एग्जिट हुई. जिससे पता चले इतना पैसा हो गया.
इस पर पार्किंग वाला जवाब देता है कि वो तो हमारे पास नहीं होती है. इस पर युवक कहता है कि एक काम कीजिए मुझे अपनी मशीन दिखाओ, जब मशीन देखी तो उसमें गाड़ी दिखी नहीं रही है. इस पर जब पार्किंग वाले से पूछा कि मेरी गाड़ी इसमें शो क्यों नहीं कर रही? क्या किया ऐसा… इस पर पार्किंग वाला जवाब देता है कि मैंने आपकी गाड़ी आउट कर दी.
अब आगे युवक बताता है कि तब मुझे समझ में आता है कि यह लोग कर क्या रहे हैं. युवक ने कहा कि जो भी अपनी गाड़ी पार्क करके जाता है उसमें ज्यादातर लोगों को वापस आने में 30 मिनट से ऊपर ही लग जाता है. तो ये पार्किंग वाले लोग क्या करते हैं गाड़ी को 30 मिनट पहले एग्जिट दिखा देते हैं, इससे इनके रिकॉर्ड में 20 रुपए दिखाता है मगर यह कस्टमर से 70 रुपए लेते हैं और हर गाड़ी से यह 50 रुपए अपने जेब में डालते है, जो रुपए सरकार को जाने चाहिए. युवक ने आखिरी में कहा कि अगर कोई भी सेक्टर-18 में कार पार्क करे तो वह एक्जिट टिकट जरूर ले.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
