UP Tomorrow Weather : उत्तर प्रदेश में तपती जलती गर्मी से हर किसी का हाल बेहाल है. लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं. मगर मानसून भी बहुत भाव खा रहा है. आने का नाम ही नहीं ले रहा है. कहते हैं, जिसका इंतजार ज्यादा हो, वही देरी से आता है. ऐसा ही कुछ मानसून का भी हाल है. पहले लग रहा था 22-23 में तो एंट्री मार ही लेगा, लेकिन अब लग रहा थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. आइए जानते हैं कल कैसा रहने वाला है आपके शहर का मौसम? हीटवेव का अलर्ट कहां है?
मौसम शुष्क बना रहने के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे. दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया. ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते हुए नजर आए. गर्मी में पेय पदार्थों की आवश्यकता भी बढ़ गई. शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली. अगर आप यूपी के इन 36 जिलों में रहते हैं तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. यहां कल आसमान से आग बरसेगी.
इन शहरों में बरसेगी आग
यहां पहुंचा मानसून
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में सोमवार को मानसून ने धमाकेदार एंट्री ले ली है. अब मध्य प्रदेश के नागरिकों का इंतजार भी खत्म होने वाला है. मानसूनी बादल छत्तीसगढ़ की सीमा को पार कर मध्य प्रदेश की सरहद के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. इस बीच, राजधानी भोपाल में सोमवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बौछारों ने यह साफ कर दिया है कि मुख्य मानसून अब ज्यादा दूर नहीं है.
यूपी में कब आएगा?
अब सवाल उठता है कि आखिर यूपी में कब मानसून आएगा. तो बता दें, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रोग्रेस चार्ट (South West Monsoon) से संकेत मिल रहे हैं कि मानसून पूर्वी भारत में तेजी से आगे बढ़ चुका है और अब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है.
यूपी में कल किन जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है?
IMD ने लखनऊ, कानपुर, अयोध्या समेत 36 जिलों में लू और भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
कल मौसम कैसा रहने का अनुमान है?
मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में भीषण गर्मी पड़ सकती है.
किन प्रमुख शहरों में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है?
लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, गाजियाबाद नहीं बल्कि गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, जौनपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में लू चलने की आशंका है.
लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
दोपहर में घर से निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें.
गर्मी से सबसे ज्यादा किसे खतरा है?
बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बाहर काम करने वाले लोगों को हीटवेव से सबसे ज्यादा खतरा रहता है.
मौसम विभाग ने किस तरह का अलर्ट जारी किया है?
36 जिलों के लिए हीटवेव और भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है
