'डॉन 3' विवाद के बीच हंसल मेहता के ऑफिस पहुंचे रणवीर सिंह, मास्क और कैप से छुपाया अपना चेहरा, वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:

फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से बाहर होने की खबरों के बीच रणवीर सिंह डायरेक्टर हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए. इस दौरान उन्होंने मास्क, कैप और सनग्लासेस से अपना चेहरा पूरी तरह छुपा रखा था और पैपराजी से भी दूरी बनाई. रणवीर का यह लुक देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो अपनी अपकमिंग जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर जल्द ही कोई बड़ा सरप्राइज या ऑफिशियल अपडेट दे सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

‘प्रलय’ फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह.

नई दिल्ली. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सक्सेस के बाद बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अब ‘प्रलय’ के लिए अपनी कमर कस ली है. पिछले कुछ समय से वह फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से बाहर होने की खबरों के चलते चर्चा में बने हुए हैं. इस विवाद के बीच उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है और पैपराजी के सामने भी आने से बच रहे हैं. ऐसे में जब हाल ही में रणवीर को मुंबई में डायरेक्टर हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर देखा गया, तो वह अपना चेहरा छुपाए हुए नजर आए.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर सिंह मुंबई में हंसल मेहता के ऑफिस से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ मैचिंग ब्लेजर और ट्राउजर पहना हुआ था. रणवीर ने मास्क, डार्क सनग्लासेस और ब्लैक कैप से अपना चेहरा पूरी तरह छुपा रखा था और उन्होंने पैपराजी से भी कोई बातचीत नहीं की.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *