Last Updated:
Crop Tops Janpath Market Delhi: आज से करीब 5 या 6 साल पहले क्रॉप टॉप का बहुत तेजी से ट्रेड आया था. फिल्मों में और हर सीरियल में लड़कियों के बीच क्रॉप टॉप काफी मशहूर हो गया था लेकिन अब एक बार फिर क्रॉप टॉप का जो ट्रेंड है वह मार्केट में लौट आया है. यही वजह है कि दिल्ली का सबसे बड़ा शॉपिंग मार्केट क्रॉप टॉप से सजा हुआ नजर आ रहा है.
आपको बता दें कि क्रॉप टॉप लड़कियों के बीच काफी पॉप्युलर है. क्रॉप टॉप एक ऐसा टॉप है जो शॉर्ट शर्ट होता है यानी कमर से थोड़ा ऊपर होता है लेकिन देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है. इसे जींस और स्कर्ट के साथ-साथ आप लहंगे पर भी पहन सकते हैं, इसलिए यह लड़कियों के बीच एक स्टाइलिश टॉप ट्रेंडिंग टॉप हमेशा से ही रहा है लेकिन बीते कुछ वक्त से ये मार्केट से गायब हो गया था. इसका ट्रेंड खत्म हो गया था लेकिन एक बार फिर से इसका ट्रेंड लौट आया है.
दिल्ली का जनपथ मार्केट लड़कियों का पसंदीदा मार्केट है. जहां पर लड़कियां हर तरह की शॉपिंग करती है. यहां पर लड़कियों के लिए हर तरह के स्टाइलिश कपड़े मौजूद होते हैं. खास बात यह है कि यह मार्केट बहुत सस्ता है इसलिए लड़कियों और महिलाओं में काफी पॉप्युलर है. इसी मार्केट में क्रॉप टॉप एक बार फिर से लौट आए हैं.
यहां पर जीप क्रॉप टॉप, स्पोर्ट्स क्रॉप टॉप, टी-शर्ट क्रॉप टॉप से लेकर के तमाम वैरायटी के क्रॉप टॉप मौजूद है. हर एक साइज के क्रॉप टॉप यहां पर आपको मिल जाएंगे. खास बात यह है कि ये क्रॉप टॉप इतने स्टाइलिश हैं कि लड़कियां जनपथ मार्केट में सिर्फ क्रॉप टॉप को ही खरीदने के लिए आ रही है. जनपद मार्केट क्रॉप टॉप के नाम से मशहूर हो गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज कैंपस तक क्रॉप टॉप छा गया है. कॉलेज का फंक्शन हो या फिर दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग हो हर जगह पर लड़कियां क्रॉप टॉप इन दिनों खूब इस्तेमाल कर रही है. जनपथ मार्केट में क्रॉप टॉप खरीदने के लिए अच्छी खासी भीड़ भी पहुंच रही है.
इसका आरामदायक और स्टाइलिश लुक लड़कियों को अपना दीवाना बना चुका है.
बात करें क्रॉप टॉप की कीमत की तो इसकी कीमत 200 रुपए से शुरू है. इसके बाद ढाई सौ रुपए भी इसकी कीमत है और अंतिम कीमत इसकी 650 रुपए भी है यानी निर्भर करता है कि आप किस तरह का क्रॉप टॉप खरीद रही है. क्रॉप टॉप्स जींस, स्कर्ट, ट्राउजर और शॉर्ट्स के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं.
गर्मियों के मौसम में पहनने के लिए हल्का और सुविधाजनक माना जाता है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज के बीच इसकी लोकप्रियता ने इसे और ट्रेंडी बना दिया है. जनपथ में इसकी वैरायटी की बात करें बेसिक क्रॉप टॉप, ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप, फुल स्लीव क्रॉप टॉप, निटेड क्रॉप टॉप, रैप स्टाइल क्रॉप टॉप और स्पोर्ट्स क्रॉप टॉप जैसी वैरायटी है.
