कभी खुद थीं तनाव का शिकार, आज दूसरों को कर रहीं हैं तनाव मुक्त, इन 2 कोर्स ने बदली जिंदगी, मिलिए दिल्ली की चारु से

होमताजा खबरDelhi

खुद थीं तनाव का शिकार, आज दूसरों को कर रहीं तनाव मुक्त,मिलिए दिल्ली की चारु से

Last Updated:

दिल्ली की चारु कभी खुद गंभीर तनाव का शिकार थीं. उन्होंने दो खास कोर्स किए और अपनी पूरी जिंदगी बदल ली. आज वे एक माइंडफुल कोच बन चुकी हैं. वे काउंसलिंग के जरिए लोगों को तनाव मुक्त कर रही हैं. वे कई लोगों को बेहतर और सकारात्मक जीवन दे रही हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः दिल्ली की रहने वाली चारु की कहानी बहुत प्रेरणादायक है. एक वक्त ऐसा था जब चारु खुद गंभीर तनाव का शिकार थीं. उन्हें पैनिक अटैक आते थे. उन्हें हर पल ऐसा लगता था कि उनके साथ कुछ गलत होने वाला है. इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने के लिए उन्होंने दो खास कोर्स किए. इन कोर्स ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. आज वह न सिर्फ खुद तनाव मुक्त जीवन जी रही हैं, बल्कि दूसरों की काउंसलिंग करके उन्हें भी बेहतर जिंदगी दे रही हैं.

कोरोना काल से शुरू हुई थी परेशानी
चारु ने बताया कि कोरोना के समय जब लॉकडाउन लगा, तब उनकी मुश्किलें बढ़ गई थीं. वह पहले भी संयुक्त परिवार में रहती थीं और उनकी शादी भी संयुक्त परिवार में हुई थी. शुरुआत में उन्हें तालमेल बिठाने में काफी दिक्कतें आ रही थीं. धीरे-धीरे वह तनाव में रहने लगी थीं। छोटी-छोटी बात पर उन्हें रोना आ जाता था.

दो कोर्स ने बदला जिंदगी का नजरिया
तनाव से बाहर निकलने के लिए चारु ने दो कोर्स करने का फैसला किया. पहला कोर्स साइकोलॉजिस्ट का था और दूसरा कोर्स माइंडफुल कोच का था. इन दोनों कोर्स ने उनके सोचने का तरीका पूरी तरह बदल दिया. इन कोर्स को करने के बाद उन्हें समझ आया कि आप पूरी दुनिया को नहीं बदल सकते, बल्कि आपको खुद का नजरिया बदलना होता है. उन्होंने सीखा कि हर बात पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता है. इसके अलावा उन्होंने लोगों की नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना और हमेशा सकारात्मक रहना सीख लिया.

अब दूसरों को बना रही हैं तनाव मुक्त
चारु ने ‘माइंड रिफ्रेम’ नाम से अपनी संस्था की शुरुआत की है, जिसकी वह फाउंडर हैं. वह अब तक 300 से ज्यादा मामलों में लोगों की काउंसलिंग कर चुकी हैं. उनके पास अलग-अलग तरह के लोग मदद के लिए आते हैं.

उन्होंने बताया कि उनके पास आने वालों में सबसे ज्यादा संख्या हाउसवाइफ यानी गृहिणियों की होती है. हाउसवाइफ के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि वे हमेशा खुद को पीछे रखती हैं और परिवार को आगे रखती हैं. इस वजह से उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत खराब होने लगती है और वे तनाव का शिकार हो जाती हैं. ऐसे में गृहिणियों की सबसे ज्यादा काउंसलिंग की जा रही है.

गृहिणियों के अलावा कई पुरुष भी उनके पास आते हैं, जिन्हें नौकरी या बिजनेस से जुड़े फैसले लेने में परेशानी होती है. इसके अलावा परीक्षा के तनाव और करियर को लेकर परेशान रहने वाले बच्चे भी उनसे सलाह लेने पहुंचते हैं.

तनाव से बचने के आसान उपाय
चारु का कहना है कि अगर आपको तनावमुक्त रहना है, तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि दुनिया को देखने का अपना नजरिया बदलें. खुद को हमेशा सकारात्मक रखें और हर छोटी-बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें. जो लोग चारु से संपर्क करना चाहते हैं, वे उनके मोबाइल नंबर 07982938037 पर संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *