Last Updated:
आदर्श नगर में झगड़े की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची. इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने एक महिला को थप्पड़ मारा दिया. लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सब इंस्पेक्टर को लाइन भेजकर जांच शुरू कर दी है.
कंट्रोल रूम में मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस.
नई दिल्ली. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में पुलिस को दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बीच बचाव के दौरान दारोगा ने महिला के सामने आपा खो दिया और थप्पड़ जड़ दिया. आसपास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना दिया. जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दारोबा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है अौर उसे लाइन भेज दिया है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार आदर्श नगर के पंचवटी इलाके देर रात दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. कंट्रोल रूम पर एक महिला ने फोन कर दावा किया था कि कुछ महिलाएं हथियार लेकर उसकी हत्या करने आई हैं. पुलिस टीम मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विवाद का कारण पैसों का लेन-देन है. साथ ही महिला द्वारा हथियार होने का आरोप सही नहीं पाया गया.
दिल्ली पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान सब-इंस्पेक्टर हिमांशु वहां मौजूद महिला को थप्पड़ मार दिया. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर हिमांशु को लाइन भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की पीजी (पब्लिक ग्रीवेंस) जांच भी शुरू कर दी गई है. इस जांच में यह देखा जाएगा कि मौके पर क्या परिस्थितियां थीं और पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या-क्या हुआ.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे वजह पता चल सके.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
