घर के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज ग्लोबल मंच पर पहुंच गई है नोएडा की ये कंपनी, 1000 लोगों को दे रही रोजगार

Last Updated:

Noida News: कहते हैं कि अगर आपके पास मेहनत करने का जज्बा हो तो आप एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है हेडफील्ड सॉल्यूशंस के संस्थापक और सीईओ कुणाल जग्गी के कंपनी की. आइए उनकी और उनके कंपनी की सफलता की कहानी जानते हैं.

नोएडा: सिर्फ एक कमरे से शुरू हुआ सफर, वर्षों की मेहनत और बड़े सपनों ने आज नोएडा की हेडफील्ड सॉल्यूशंस को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां कंपनी भारत के पहले ‘ग्लोबल सेल्स टैलेंट हंट’ का आयोजन करने जा रही है. 8 और 9 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस दो दिवसीय वॉक-इन रोजगार कार्यक्रम में 15 बिजनेस वर्टिकल के तहत 25 से अधिक ग्लोबल सेल्स और बिजनेस ग्रोथ पदों पर भर्ती की जाएगी. कंपनी का उद्देश्य भारतीय युवाओं को देश में रहते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजारों और वैश्विक क्लाइंट्स के साथ काम करने का अवसर उपलब्ध कराना है.

घर के छोटे से कमरे से की थी शुरुआत
हेडफील्ड सॉल्यूशंस के संस्थापक और सीईओ कुणाल जग्गी बताते हैं कि साल 2007 में उन्होंने अपने घर के एक छोटे से कमरे से कंपनी की शुरुआत की थी. शुरुआती दौर में संसाधन सीमित थे, लेकिन मेहनत, बेहतर कार्य संस्कृति और टीम पर भरोसे ने कंपनी को लगातार आगे बढ़ाया. आज हेडफील्ड में 1000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और अगले तीन से चार वर्षों में इस संख्या को 10,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. कंपनी वर्तमान में 15 अलग-अलग इंडस्ट्री वर्टिकल में काम कर रही है और उसका मुख्यालय नोएडा में है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसके परिचालन मौजूद हैं.

हर बड़ा करोबार के लिए मजबूत सेल्स नेटवर्क जरूरी
कुणाल जग्गी का कहना है कि दुनिया का हर बड़ा कारोबार मजबूत सेल्स नेटवर्क पर चलता है, लेकिन भारत में आज तक इस स्तर का कोई समर्पित सेल्स टैलेंट हंट आयोजित नहीं हुआ. इसी सोच के साथ यह पहल शुरू की गई है, ताकि बेहतर कम्युनिकेशन स्किल और वैश्विक स्तर पर काम करने की क्षमता रखने वाले युवाओं को एक ही मंच पर अवसर मिल सके.

इस अभियान में फ्रेश ग्रेजुएट से लेकर अनुभवी सेल्स प्रोफेशनल, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, अकाउंट मैनेजर, SaaS सेल्स, रियल एस्टेट सेल्स और AI आधारित कमर्शियल भूमिकाओं तक के लिए भर्ती की जाएगी. साथ ही कंपनी अपना नया AI डिवीजन भी शुरू कर रही है, जिसमें AI सेल्स, AI बिजनेस डेवलपमेंट और AI सॉल्यूशन कंसल्टेंट जैसे पदों पर भी नियुक्तियां होंगी.

कंपनी अपने आपको इसलिए बनाती है सबसे अलग
कंपनी फाउंडर कुणाल जग्गी का मानना है कि भारत के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं, जरूरत केवल उसे वैश्विक मंच से जोड़ने की है. यही कारण है कि भारत मंडपम में इस आयोजन को आयोजित किया जा रहा है. कुणाल जग्गी के अनुसार, हेडफील्ड खुद को अन्य कंपनियों से अलग अपनी कार्य संस्कृति, आधुनिक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में किसी कम्पनी का नहीं है और कर्मचारियों को आगे बढ़ाने वाले माहौल के कारण मानती है. उनका कहना है कि यह आयोजन केवल भर्ती अभियान नहीं, बल्कि भारत के युवाओं को वैश्विक बिजनेस की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय करियर की दिशा में आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *