Last Updated:
दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित एनडीएमसी आवासीय परिसर में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत हो गयी. महिला की 71 दिन पहले शादी हुई थी. इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है.
इसी बिल्डिंग से गिरकर युवती से मौत हुई है.
नई दिल्ली. दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित एनडीएमसी आवासीय परिसर में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत हो गयी. महिला की 71 दिन पहले शादी हुई थी. इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद 10 साल रुपए और कार की लगातार डिमांड की जा रही थी.
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार युवती पुष्प विहार की रहने वाली थी और छतरपुर स्थित एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी. शनिवार शाम उसे लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज स्थित एनडीएमसी फ्लैट के बी-ब्लॉक के बाहर गंभीर घायल अवस्था में पाया गया. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वह तीसरी मंजिल से गिरी थी. उसे तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पूछताछ में पता चला कि युवती की शादी इसी साल 24 अप्रैल को हुई थी. चूंकि विवाह को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए थे, इसलिए कानून के तहत मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है. मामले की एसडीएम को भी दे दी गई है. पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती एनडीएमसी परिसर तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना की पूरी जानकारी मिल सके. .
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. उनका कहना है कि कार और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर अक्सर विवाद होता था. परिवार का यह भी आरोप है कि पहले पति युवती के नौकरी करने के खिलाफ था, लेकिन बाद में उसकी पूरी तनख्वाह अपने पास रखने का दबाव बनाने लगा.
परिजनों के अनुसार, युवती के पिता का पांच वर्ष पहले निधन हो चुका था और वह अपने परिवार की मुख्य कमाने वाली सदस्य थी. वह हर महीने अपनी मां को 5,000 रुपये भेजती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. बताया गया कि मौत से एक दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
