Last Updated:
Bareilly News: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी अजब गजब खबर सामने आ रही है. यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को भरे रास्ते में छोड़कर भाग गया. इधर बेचारी गर्भवती युवती रोती बिलखती अपने लिए न्याय मांगती रही. जब लोगों की भीड़ जुटी तो पुलिस जिला अस्पताल ले गई. आइए जानते हैं पूरा मामला.
प्रेमी प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया.
बरेली: यूपी के बरेली से एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां से आई खबर ने एक बार फिर इस बात को सिद्ध कर दिया कि इस कलियुगी दुनिया में कोई भी अपना सगा नहीं होता. एक रोती बिलखती 25 साल की लड़की बार-बार बस यही कह रही कि मैं प्रेग्नेंट हूं… मुझे यहां निकाह करने के लिए बुलाया गया था. अब आतिफ ही भाग गया है. मेरा क्या होगा… पूरा मामला प्रेमी के कारनामे का है. पहले लिव इन में रहा. फिर जब युवती प्रेग्नेंट हुई तो निकाह के सपने दिखा दिए और बरेली बुला लिया. यहां कोर्ट मैरिज के सपने सजाए युवती जब पहुंची तो सारे सपने चकनाचूर हो चुके थे. प्रेमी फूर्र हो चुका था.
मामला बरेली जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर का है. गाजियाबाद से 25 साल की नजमा अपने प्रेमी आतिफ से कोर्ट मैरिज करने के लिए बरेली पहुंची. मगर, उसके सपने तब बिखर गए जब पता चला कि युवक उसे छोड़कर फरार हो गया है. बेचारी युवती को कुछ समझ नहीं आया. वो वहां ही रोने पीटने लगी. उसने बताया कि वो सात माह की प्रेग्नेंट भी है.
आतिफ और वो डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. सबकुछ सही था. मगर वो गर्भवती हो गई और दूरियां आने लगी. आतिफ ने वादा किया था वो उससे निकाह करेगा. इसके लिए ही वह गाजियाबाद से सफर करके बरेली आई थी. जब वह पहुंची तो आतिफ भाग गया. अब क्या होगा. बच्चे का क्या होगा. जब उसका रोना सुनकर भीड़ जुटने लगी तो पुलिस सतर्क हुई. तुरंत पुलिस ने युवती से सारी बात जानी और उसे जिला अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी की तलाश भी शुरू कर दी है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
