भगवान बनकर बचाते थे जो, 16 साल से रो रहे थे अंदर ही अंदर, अब जाकर चेहरे पर आई खुशी, जानिए कैसे?

होमताजा खबरDelhi

भगवान बनकर बचाते थे जो, 16 साल से रो रहे थे अंदर ही अंदर, अब लौटी उनकी खुशी

Last Updated:

दिल्ली सरकार ने 16 साल बाद आपदा प्रबंधन कर्मियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने उनके वेतन में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. इसका सीधा फायदा दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) के तहत काम करने वाले प्रोजेक्ट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को मिलेगा. इन कर्मचारियों की सैलरी आखिरी बार 2009 में बढ़ाई गई थी.

DSDMA कर्मियों को 16 साल बाद दिल्‍ली सरकार से खुशखबरी मिली है. (एआई इमेज)

DSDMA: बात बाढ़ की हो, या फिर कहीं भूकंप आया हो, किसी भी बड़ी दुर्घटना पर अपनी जान पर खेलकर लोगों की जिंदगी बचाने वाले ये लोग बीते 16 सालों से अंदर ही अंदर रो रहे थे. वजह थी अपनी जान की बाजी के लगाने के बदले में मिलने वाला वेतन. दरअसल, यहां पर हम दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) के आधीन आने वाले स्‍टाफ की बात कर रहे हैं. इनकी सबसे बड़ी पीड़ा यही थी कि बीते 16 सालों से बढ़ती मंहगाई के बीच वह उसी सेलरी पर काम कर रहे थे, जो करीब डेढ़ दशक पहले थी. आखिरी इनकी सेलरी में इजाफा 2009 में किया गया था.

लेकिन अब दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कर्मियों का आर्थिक वनवास अब खत्‍म हो गया है. मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली सरकार ने इन कर्मियों के वेतन में 100 फीसदी का इजाफा किया है. दरअसल, इन पदों का गठन 2009 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सहयोग से किया गया था. उस समय प्रोजेक्ट ऑफिसर और डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर का मासिक वेतन 25 हजार रुपये तय किया गया था. वहीं, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को 20 हजार रुपये मिलते थे. इसके बाद महंगाई बढ़ती रही, लेकिन इनकी सैलरी वहीं की वहीं रही.

  1. दिल्ली सरकार के अनुसार, इन कर्मचारियों के पद किसी नियमित सरकारी वेतनमान से नहीं जुड़े थे. यही वजह रही कि उन्हें न तो समय-समय पर वेतन संशोधन का लाभ मिला और न ही महंगाई भत्ता (DA) मिला.
  2. दिल्‍ली सरकार के इस फैसले के बाद बीते 16 सालों से अटकी वेतन बढ़ोत्‍तरी की समस्‍या का समाधान कर दिया गया है. अब इस विभाग में काम करने वाले कर्मियों को वर्तमान से दोगुनी सैलरी मिल सकेगी.
  3. आपको बता दें कि आपदा प्रबंधन कर्मियों का काम सिर्फ किसी हादसे के बाद राहत पहुंचाना नहीं होता. बल्कि, ये पहले से ही संभावित खतरों का आकलन करना भी होता है.
  4. आपदा प्रबंधन की यह टीम जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन की योजना बनाती है, संवेदनशील इलाकों की पहचान कर आने वाले खतरे के जोखिम को कम करने पर काम करती है.
  5. किसी भी आपदा के समय अलग-अलग सरकारी विभागों के बीच तालमेल बैठाना और इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का रेगुलेट करने की जिम्‍मेदारी इन्हीं के कंधों पर होती है.
  6. इसके अलावा ये नियमित रूप से मॉक ड्रिल कराते हैं, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं और लोगों को आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करते हैं.

आपदा प्रबंधन कर्मियों का वेतन लंबे समय से नहीं बढ़ा था. सरकार ने अब उनके साथ न्याय करते हुए वेतन में संशोधन किया है. इस फैसले का फायदा दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत काम करने वाले प्रोजेक्ट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को मिलेगा. – रेखा गुप्‍ता, मुख्‍यमंत्री, दिल्‍ली सरकार

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *