NCC Achievers Award 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन कॉलेजों का जलवा, किरोड़ीमल कॉलेज बना नंबर-1

Last Updated:

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए गर्व की खबर है. एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 में इस बार डीयू के तीन कॉलेजों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह बनाई है. किरोड़ीमल कॉलेज को ‘ओवरऑल सक्रिय एनसीसी कॉलेज’ का सम्मान मिलेगा जबकि एसजीटीबी खालसा कॉलेज और आत्माराम सनातन धर्म (एएसडी) कॉलेज भी अपनी-अपनी श्रेणियों में सम्मानित होंगे.

Delhi University, education news, NCC Achievers Award 2026: दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के तीन कॉलेजों को एनसीसी अवॉर्ड.

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए अच्‍छी खबर है.एनसीसी एचीवर्स अवार्ड (NCC Achievers Award 2026)के लिए इस बार राजधानी के तीन कॉलेजों का चयन किया गया है. इनमें किरोड़ीमल कॉलेज को ओवरऑल सक्रिय एनसीसी कॉलेज का खिताब मिलेगा जबकि एसजीटीबी खालसा कॉलेज और आत्माराम सनातन धर्म (एएसडी) कॉलेज ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में बाजी मारी है.यह सम्मान उन कॉलेजों को दिया जा रहा है जिन्होंने एनसीसी गतिविधियों में पूरे साल शानदार प्रदर्शन किया और अपने कैडेट्स को बेहतर मंच उपलब्ध कराया.

15 जुलाई को मिलेगा अवॉर्ड

एनसीसी एलुमनी क्लब की ओर से 15 जुलाई को नई दिल्ली में NCC Achievers Award 2026 का आयोजन किया जाएगा.इस कार्यक्रम में एनसीसी से जुड़े ऐसे पूर्व कैडेटों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं.इस बार कुल 22 पूर्व एनसीसी कैडेटों को उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा.एनसीसी एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निशाना ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज को ओवरऑल सक्रिय एनसीसी कॉलेज के पुरस्कार के लिए चुना गया है.किरोड़ीमल कॉलेज की 1 दिल्ली गर्ल्स बटालियन और 5 दिल्ली बटालियन ने पूरे वर्ष एनसीसी गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसी आधार पर जूरी ने कॉलेज को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है.

एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने मारी बाजी

इस वर्ष सक्रिय छात्रा एनसीसी कॉलेज की श्रेणी में एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया है.कॉलेज की 2 दिल्ली गर्ल्स बटालियन ने विभिन्न एनसीसी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आयोजनों में शानदार भागीदारी दर्ज कराई.इसी प्रदर्शन के आधार पर इसे इस श्रेणी का विजेता घोषित किया गया है.वहीं सक्रिय छात्र एनसीसी कॉलेज की श्रेणी में आत्माराम सनातन धर्म (एएसडी) कॉलेज का चयन किया गया है.कॉलेज की 7 दिल्ली बटालियन ने वर्षभर एनसीसी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसी उपलब्धि के चलते एएसडी कॉलेज को इस श्रेणी का पुरस्कार मिलेगा.

जूरी कमेटी ने लगाई अंतिम मुहर

एनसीसी एलुमनी क्लब के अनुसार तीनों श्रेणियों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.जूरी कमेटी ने सभी कॉलेजों के प्रदर्शन, एनसीसी गतिविधियों में भागीदारी और उपलब्धियों का मूल्यांकन करने के बाद अंतिम सूची को मंजूरी दे दी है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के तीन कॉलेजों ने बढ़ाया सम्मान

इस बार चयनित तीनों कॉलेजों में दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के दो कॉलेज और साउथ कैंपस का एक कॉलेज शामिल है.किरोड़ीमल कॉलेज को ओवरऑल सक्रिय एनसीसी कॉलेज,एसजीटीबी खालसा कॉलेज को सक्रिय छात्रा एनसीसी कॉलेज और आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज को सक्रिय छात्र एनसीसी कॉलेज का खिताब मिला है. इन तीनों कॉलेजों की उपलब्धि ने दिल्ली विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है.

NCC स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की स्थापना 15 जुलाई 1948 को हुई थी. इसी अवसर पर हर वर्ष एनसीसी एलुमनी क्लब की ओर से NCC Achievers Award का आयोजन किया जाता है.इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी से जुड़े पूर्व कैडेटों और संस्थानों के योगदान को सम्मान देना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है. 15 जुलाई को आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.उनकी मौजूदगी में विजेता कॉलेजों और 22 पूर्व एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया जाएगा. यह समारोह एनसीसी के स्थापना दिवस को और भी खास बनाएगा तथा युवाओं को राष्ट्र सेवा, नेतृत्व और अनुशासन के लिए प्रेरित करेगा.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. दै…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *