UP Weather Alert : यूपी के इन जिलों में 10, 11 और 12 जुलाई को होगी रिकॉर्डतोड़ बारिश, कहां के लिए रेड अलर्ट जारी है?

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद अब मानसूनी आफत की चेतावनी जारी की गई है. लगातार हो रही बारिश ने यूपी के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के ताजा अनुमान के मुताबिक, यूपी के ज्‍यादातर हिस्सों में अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं. 10, 11 और 12 जुलाई को राज्य के 75 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. पूर्वांचल यानि पूर्वी यूपी के जिलों में हालात ज्‍यादा संवेदनशील बने हुए हैं, जहां वेरी हैवी रेन यानि अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है. आइये जानते हैं 10, 11 और 12 जुलाई को यूपी के किस जिले में कैसा मौसम रहेगा, कितनी बारिश होगी?

मौसम विभाग के अनुसार, अत्यधिक भारी बारिश वाले जिले (रेड/ऑरेंज अलर्ट : 115mm से 204mm तक बारिश)

वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में 10 और 11 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश का तांडव देखने को मिलेगा, जिसके बाद 12 जुलाई को भी पूर्वी इलाकों में यह जारी रहेगा.

भारी बारिश वाले जिले (येलो अलर्ट: 64mm से 115mm तक बारिश)

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ लगातार झमाझम बारिश की संभावना है.

मध्यम से हल्की बारिश (बिजली गिरने की चेतावनी: 15mm से 60mm तक)

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में रुक-रुककर बौछारें पड़ेंगी, हालांकि बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.

यानि तारीखों के हिसाब से समझें मौसम का हाल

10 जुलाई (भारी से बहुत भारी) : इस दिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में मानसून चरम पर होगा. आगरा, बरेली से लेकर बनारस और गोरखपुर तक मेघ बरसेंगे.
11 जुलाई (पूर्वांचल में आफत) : पश्चिमी यूपी में बारिश थोड़ी धीमी (हल्की से मध्यम) पड़ेगी, लेकिन पूर्वी यूपी में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है.
12 जुलाई (पूर्वी यूपी सक्रिय) : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग साफ या बहुत हल्का रहेगा, जबकि तराई और बिहार से सटे यूपी के जिलों में भारी बारिश का सिलसिला थमेगा नहीं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *