Delhi Weather: आज झमाझम बरसेंगे मेघ, आंधी-तूफान के लिए भी रहो तैयार, दिल्ली-NCR में IMD का ऑरेंज अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

Delhi Weather: आज झमाझम बरसेंगे मेघ, आंधी-तूफान के लिए भी तैयार रहो

Last Updated:

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने इलाके लि‍ए ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है और तेज हवाओं के साथ झमाझम बार‍िश की संभावना जताई गई है. IMD ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है.

द‍िल्‍ली में आज मॉनसून की बार‍िश होने वाली है. आईएमडी ने द‍िल्‍ली-एनसीआर के ल‍िए ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. सांकेतिक फोटो

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में आज मॉनसून की मूसलाधार बारिश हो सकती है. भारत मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सोमवार को कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ही आंधी-तूफान की भी संभावना जताई है. ऐसे में जब भी लोग घर से बाहर निकलें तो सावधानी के साथ निकलें और छाता-रेनकोट आदि साथ रखें.

आईएमडी की लोकल वेदर रिपोर्ट के अनुसार आज दिल्लीवासियों को मॉनसून की अच्छी बारिश देखने का मौका मिल सकता है. सोमवार सुबह कुछ जगहों पर हल्की से मॉडरेट और कहीं-कहीं मॉडरेट से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर रफ्तार वाली आंधियां भी चल सकती हैं.

दोपहर में भी बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान पूरे दिन आसमान में बादल घिरे रहेंगे. दोपहर बाद, शाम और रात को भी आईएमडी ने बारिश का ही अलर्ट जारी किया है. इससे लोगों को मॉनसून की राहत तो मिलेगी लेकिन कुछ मुश्किलें भी झेलनी पड़ सकती हैं, इसके लिए पहले से सतर्क होकर चलें.

वहीं आने वाले दिनों के लिए भी आईएमडी ने बारिश का मौसम बने रहने की संभावना जताई है. आईएमडी की मानें तो दोपहर और शाम के समय गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में अच्छी खासी गिरावट आएगी. यहां तक कि अधिकतम मौसम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान भी नीचे रहेगा.

हालांकि इन दिनों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं का खतरा जताया है. वहीं कहा है कि किसी भी इलाके में अचानक तेज बारिश देखने को मिल सकती है. वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि गरज या तेज हवा के समय खुले में न रहने, दीवारों या पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की भी अपील की गई है. बता दें कि यह मौसम सिर्फ आज ही नहीं बल्कि आने वाले कुछ दिनों में रहेगा.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *