IND vs ENG: विराट कोहली और गौतम गंभीर में बोलचाल बंद, मैच से पहले टीम इंडिया में फूट, शुरू हुआ नया बवाल

होमखेलक्रिकेट

विराट और गंभीर में बोलचाल बंद, मैच से पहले टीम में फूट, शुरू हुआ नया बवाल

Last Updated:

Virat Kohli-Gautam Gambhir controversy: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जाने वाले वनडे से पहले टीम इंडिया में एक नए विवाद की खबर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बातचीत नहीं हुई. विराट कोहली ने गंभीर को पूरी तरह से इग्नोर किया. ऐसे में सीरीज से पहले इस तरह की चीजें टीम इंडिया पर निगेटिव असर डाल सकती है.

प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज बर्मिंघम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की. मैच से पहले टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को टेंशन में डाल दिया है. ‘टाइम्स नॉउ न्यूज’ के मुताबिक प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर में बोलचाल नहीं हुई. ऐसे में माना जा रहा है कि विराट और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली जब नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे तो गंभीर दूर से ही उन्हें देखते रहे. इसके बाद विराट की प्रैक्टिस जब खत्म हुई तो उन्होंने हेड कोच से कोई बात नहीं की और सीधे बैटिंग कोच सिंताशु कोटक से जाकर मिले. विराट ने बैटिंग कोच से लंबी चर्चा की. सिर्फ इतना ही नहीं, गंभीर जब टीम के अन्य खिलाड़ियों के संग बातचीत कर रहे थे तो विराट कोहली उन्हें इंग्नोर करते हुए अपना किट बैग लिए आगे निकल गए. इस पूरी घटना के बाद अब ये कहा जा रहा है कि टीम इंडिया में नया विवाद शुरू हो गया है.

पहले ही दोनों में रही है अनबन

ऐसा पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की खबरें सामने आई है. गंभीर ने टीम इंडिया के कोच बनने से पहले विराट कोहली को लेकर कई बार विवादित बयान दिया. इसके अलावा आईपीएल में लखनऊ और आरसीबी के बीच हुई मशहूर झड़प को भला कैसे भूला जा सकता है. गंभीर जब टीम इंडिया के कोच बने तब भी उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों का हवाला देते हुए विराट कोहली पर निशाना साधा. ऐसे में अब इस नए विवाद से टीम इंडिया में फूट पड़ने की बात सामने आ रही है.

गंभीर की कोचिंग में मौजूदा इंग्लैंड दौरा रहा है खराब

भारतीय टीम पांच टी20 और तीन वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है. गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 4-0 से टी20 सीरीज गंवाया. इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम को 2-0 से हार मिली थी. लगातार दो सीरीज गंवाने के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, अब ये देखना रोचक होगा कि टीम इंडिया वनडे सीरीज में कैसी शुरुआत करती है.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *