Last Updated:
Delhi-NCR weather Update today: दिल्ली में आज दोपहर बाद मौसम बदल सकता है. भारत मौसम विभाग ने 15 जुलाई को 37-39 डिग्री तापमान का अनुमान लगाया है. साथ ही अगले 6-7 दिनों तक बारिश की संभावना होने से इनकार किया है. इससे लोगों को गर्मी का असर फिर से झेलना पड़ सकता है.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में आज एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है, आज दोपहर में गर्मी बढ़ जाएगी.
Delhi Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आज भी मॉनसून का इंतजार बना हुआ है. हालांकि राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम का हाल अलग-अलग है. कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं तो कहीं धूप खिल गई है. हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज दोपहर में मौसम पलटी मार सकता है और तेज धूप हो सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 15 जुलाई को दिल्ली में दिन का तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 27-29 डिग्री के बीच रह सकता है. आज मौसम का मिजाज कुछ गर्म रह सकता है लेकिन पिछले दिनों की भारी बारिश के बाद अभी भी सूरज के तेवर नर्म हैं और गर्मी से कुछ राहत मिली हुई है.
आईएमडी की स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह-सुबह हल्की धुंध छाई रही और नमी का स्तर 70% के करीब बना रहा, जिससे गर्मी और उमस भी महसूस हुई. हालांकि अब कई इलाकों में दोपहर में तेज धूप निकल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार शाम को एक बार फिर मौसम बदलेगा और हल्की हवाएं चलने की उम्मीद है, जिनकी गति 15-25 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने 18 जुलाई से बारिश की संभावना जताई है, हालांकि जैसे हालात बन रहे हैं उस हिसाब से अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम दिखाई दे सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर में भी भारी या मध्यम बारिश की संभावना नहीं है, बल्कि सिर्फ कभी-कभी बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, वह भी दोपहर या शाम के समय.
बता दें कि इस बार जून भी काफी सूखा रहा है. अल-नीनो के प्रभाव के चलते जून में बेहद कम बारिश हुई, हालांकि लोगों को जुलाई से उम्मीद थी कि इस महीने में कम से कम बारिश ठीक होगी, लेकिन पिछले हफ्ते दो दिन तबीयत से भिगोने के बाद अभी तेज बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है.इस वजह से इस महीने भी गर्मी का सितम लेागों को झेलना पड़ सकता है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
