Last Updated:
Kriti Sanon With Rumoured Boyfriend Kabir Bahia: एक्ट्रेस कृति सेनन इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच का लुत्फ उठाती नजर आईं. खास बात यह रही कि उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी मौजूद थे. दोनों की स्टेडियम से सामने आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
कृति सेनन और कबीर बहिया साथ में भारत और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. हाल ही में कृति सेनन को बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया. इस दौरान वह अकेली नहीं थीं, बल्कि उनके साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड और यूके के बिजनेसमैन कबीर बहिया भी मौजूद थे. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
मैच के दौरान कबीर बहिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में कृति सेनन, कबीर और उनका एक दोस्त स्टेडियम में साथ नजर आए. वहीं, कृति ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से जुड़ी कुछ झलकियां शेयर की हैं. इसके अलावा स्टेडियम में बैठी कृति की कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी वायरल हो गईं.
कृति सेनन ने इंस्टा स्टोरी पर इसे शेयर किया है.
मैच के लिए कृति सेनन ने कैजुअल लुक चुना. उन्होंने ग्रीन कलर के टॉप और व्हाइट ट्राउजर में नजर आ रही हैं. दोनों पूरे मैच के दौरान काफी सहज अंदाज में नजर आए, जिससे एक बार फिर उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया.
