दिल्ली के बुराड़ी में बेरोजगार बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, खुद भी मौत को लगाया गले

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली: बेरोजगार बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, खुद भी मौत को लगाया गले

Last Updated:

Delhi Crime News: नॉर्थ दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां निखिल नाम के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड शुभांगी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. घटना का पता तब चला जब शुभांगी की छोटी बहन दोपहर 3:30 बजे काम से लौटी. पुलिस इस मर्डर-सुसाइड केस की गहराई से इन्वेस्टिगेशन कर रही है.

ख़बरें फटाफट

बुराड़ी में प्यार का खौफनाक अंत: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, फिर खुद को मार ली गोली. (AI Photo)

नई दिल्ली: नॉर्थ दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मर्डर और सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कमालपुर इलाके के एक घर में प्रेमी जोड़े की खून से लथपथ लाशें मिली हैं. लड़के का नाम निखिल और लड़की का नाम शुभांगी है. निखिल ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी और फिर खुद की जान ले ली. आशंका है कि इस खौफनाक वारदात के बाद परिजन ने पुलिस को कॉल किया. दोनों पिछले करीब एक महीने से कमालपुर में किराए के मकान में रह रहे थे. शुभांगी यूपी की रहने वाली थी और निखिल हरियाणा का था. बेरोजगार निखिल ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया यह बड़ा सवाल है.

कमरे के अंदर पुलिस और क्राइम टीम को क्या-क्या सबूत मिले?

दोपहर तीन बजे के करीब जब शुभांगी की छोटी बहन काम से घर लौटी तो उसके होश उड़ गए. फर्श पर दोनों की लाशें पड़ी थीं और चारो तरफ खून बिखरा हुआ था. फिलहाल मौके पर बुराड़ी थाना पुलिस के साथ कैट्स और क्राइम टीम मौजूद है. पुलिस पूरे क्राइम सीन की बारीकी से तहकीकात कर रही है. कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

मरने से ठीक पहले निखिल ने अपने परिवार को कुछ मैसेज जरूर किए थे. अब पुलिस दोनों के परिवारों के दिल्ली पहुंचने का इंतजार कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *