Last Updated:
Noida & Greater Noida News : एनसीआर में किराये पर प्रॉपर्टी को देने का एक बहुत बड़ा कारोबार है. मकान मालिक हर साल किराये में बढ़ोतरी करने में कोई देरी नहीं करते, लेकिन उन किरायेदारों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए प्रॉपर्टी की समय-समय पर मरम्मत नहीं कराते हैं. इसका साफ उदाहरण नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियां हैं.
गार्डेनिया गेटवे में गिरा प्लास्टर की तस्वीर.
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा से एक के बाद एक छत से प्लास्टर गिरने की खबर सामने आ रही है. पहले नोएडा के सेक्टर 75 में स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के एक फ्लैट में बेडरूम की छत से प्लास्टर पर बड़ा हिस्सा गिर गया. शुक्र रहा कि बेड पर बैठा व्यक्ति चंद मिनट पहले ही वहां से उठकर चला गया था. अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो रही है. पहले गुरुवार देर एक हादसा हुआ और फिर शुक्रवार शाम को. मगर, सवाल उठता है कि आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी? इन घटनाओं का जिम्मेदार कौन हैं? मालिक या बिल्डर आखिर किसकी गलती? क्या अब बिल्डर करेगा भरपाई?
पहले गुरुवार को गिरा प्लास्टर
दरअसल, अजनारा होम्स सोसायटी में गुरुवार को देर रात एक बजे कमरे की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा बेड पर गिरा गया. रात के समय बेड पर सो रहे दो लोग सहम गए है. इसकी वजह से उन लोगों की आंख में मिट्टी चली गई. उन्होंने डॉक्टरों को दिखाया है. वहीं, सोसायटी के निवासियों ने बताया कि परिसर में बिल्डिंग का रखरखाव न होने के कारण आए दिन प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो रही हैं. इसकी वजह से लोगों की जान जोखिम में है.
कल भी हुई घटना
दूसरी घटना भी अजनारा होम सोसायटी में हुई. शुक्रवार को शाम के समय 16वें फ्लोर से प्लास्टर एक टुकड़ा नीचे गिर गया. गनीमत ये रही कि जब प्लास्टर का टुकड़ा गिरा तब कोई नीचे नहीं था. इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया. ये प्लास्टर का हिस्सा पार्किंग एरिया में जाकर गिरा. सोसायटी निवासियों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसकी वजह से आए दिन घटना होती रहती है. इसके बाद भी जिम्मेदार लोग मौन बने हुए है.
क्या बोले लोग?
वहीं, सोसायटी निवासियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सोसाइटी की तरफ ध्यान नहीं दे रहे है. बिल्डर प्रबंधन से बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के लिए पूर्व में कई बार आदेश दिए है, लेकिन वे कार्य आज तक नहीं हो सका है. सालों से बिल्डिंग का रखरखाव न होने से प्लास्टर तेज हवा चलने के कारण गिरते रहते है. उन्होंने कहा कि किसी की जान भी जा सकती है.
सेक्टर 75 में घटी थी घटना
इससे पहले, सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के टावर सी-2 के फ्लैट नंबर 1814 में बेडरूम की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया था. हालांकि, बेड पर बैठा व्यक्ति चंद मिनट पहले ही वहां से उठकर बाहर चला गया था इसलिए इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इसके बाद से किराये पर रह रहे शख्स ने घोर आपत्ति जताई है.
आखिर कौन जिम्मेदार?
अजीब बात है कि एनसीआर में किराये पर प्रॉपर्टी को देने का एक बहुत बड़ा कारोबार है. किराये की वसूली की तारीख को लेकर भी प्रॉपर्टी ओनर्स अक्सर किरायेदारों से बुरा बर्ताव करते रहते हैं. इसके बाद भी वे अपनी संपत्ति की देखरेख का जिम्मा नहीं निभाना चाहते. हर साल किराये में बढ़ोतरी करने में कोई देरी नहीं करते, लेकिन उन किरायेदारों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए प्रॉपर्टी की समय-समय पर मरम्मत नहीं कराते हैं. या कह सकते हैं कि बेचारे लोग अपनी मेहनत की कमाई लगाकर घर खरीदते हैं और बिल्डर घटिया सामग्री वाले फ्लैट की चाबी पकड़ा देता है. सवाल वही आखिर जिम्मेदार है कौन? क्या बिल्डर अब इन फ्लैटों की मरम्मत कराएगा?
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
