PV Sindhu Win Japan Open: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, फाइनल में यामागुची को चटाई धूल

Last Updated:

भारती की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन जीतकर इतिहास रच दिया. सिंधु ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं है. सिंधु ने फाइनल में अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से हराया. इसके साथ ही ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने 19 महीने के अपने खिताबी सूखे को भी खत्म करने का काम किया.

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब

नई दिल्ली: ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 को जीतकर इतिहास रच दिया. फाइनल में सिधुं की टक्कर अकाने यामागुची से हुई. खिताबी मुकाबले में सिंधु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से हरा दिया. इसके तरह सिंधु जापान ओपन जीतने वाली भारत की पहली शटलर भी बनीं हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, सिंधु ने 19 महीने के अपने खिताबी सूखे को खत्म किया.

सिंधु ने जापान ओपन से पहले दिसंबर, 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल ट्रॉफी जीती थीं. इसके बाद से सिंधु को किसी बड़े टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिल रही थी. पीवी जापान ओपन की यह जीत 2019 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद उनकी सबसे बड़ी खिताबी जीत है. इस तरह भारत की नंबर एक शटलर सिंधु एक बार फिर से अपने फॉर्म में वापसी कर लिया है.

सिंधु ने की यामागुची के खिलाफ दमदार वापसी

टोक्यो में खेले गए जापान ओपन के फाइनल में सिंधु यामागुची के खिलाफ शुरुआत में पिछड़ रही थीं, लेकिन भारतीय स्टार ने दमदार वापसी करते हुए पहले गेम को 21-17 से अपने नाम किया. फाइनल में सिंधु की रफ्तार का यामागुची के पास कोई जवाब नहीं था. पहले गेम को जीतने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में यामागुची को कोई मौका नहीं दिया और 21-7 से जीतकर खिताबी जीत दर्ज की.

यामागुची के सिंधु ने अपना रिकॉर्ड किया बेहतर

पीवी सिंधु और यामागुची के बीच ये 30वां मुकाबला था. दोनों के बीच अबतक की टक्कर को देखें तो यामागुची का पलरा भारी था, लेकिन पहली बार जापान ओपन का खिताब जीतकर सिंधु ने अपने रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया. यामागुची के खिलाफ सिंधु की ये 14वीं जीत थी. वहीं, यामागुची ने 16 मैचों में जीत हासिल की है. इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चोटिल चेन युफेई को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *