Last Updated:
Ghaziabad UP Rojgar Mela 2026:: गाजियाबाद में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 जुलाई को HLM कॉलेज परिसर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई के इस संयुक्त प्रयास में 6 नामी निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो 200 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती करेंगी. 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर (PG) और 18 से 45 वर्ष के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं. 16 हजार से 4 लाख तक का पैकेज पाने के लिए रोज़गार संगम (Rojgar Sangam) पर आज ही पंजीकरण करें.
Ghaziabad UP Rojgar Mela 2026: डिग्री हाथ में होने के बावजूद मनमाफिक नौकरी न मिलना… आज के युवाओं की सबसे बड़ी चिंता बन चुका है. अगर आप भी लंबे समय से एक अच्छे करियर अवसर की तलाश में भटक रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है. गाजियाबाद जिला प्रशासन और सेवायोजन विभाग मिलकर युवाओं को सीधे कंपनियों से जोड़ने जा रहा है, जहां एक ही छत के नीचे 200 से अधिक पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी.
23 जुलाई को HLM कॉलेज परिसर में लगेगा मेला
गाजियाबाद के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई, मेरठ रोड के संयुक्त तत्वावधान में 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से एचएलएम (HLM) कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में निजी क्षेत्र की छह प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी और 200 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी.
18 से 45 वर्ष के युवा ले सकते हैं भाग
जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
16 हजार से 4 लाख रुपये तक का सैलरी पैकेज
इस रोजगार मेले में फ्रंटलाइन सेल्स, रिलेशनशिप मैनेजर, एचआर मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेक्निशियन, हेल्पर और सेल्स मैनेजर समेत कई तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी. कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर चयन करेंगी. चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार लगभग 16 हजार रुपये मासिक से लेकर करीब 4 लाख रुपये वार्षिक तक का वेतनमान दिया जाएगा. ऐसे में यह मेला फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों तरह के युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है.
Rojgar Sangam पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
जिला सेवायोजन विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में भाग लेने से पहले Rojgar Sangam पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर करा लें. पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड), पासपोर्ट साइज फोटो और अपडेटेड रिज्यूमे के साथ निर्धारित समय पर मेरठ रोड स्थित एचएलएम कॉलेज पहुंचना होगा, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.
करियर की नई शुरुआत का सुनहरा अवसर
लगातार बढ़ती बेरोजगारी के बीच इस तरह के रोजगार मेले युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आते हैं. एक ही स्थान पर कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात, इंटरव्यू और चयन का मौका मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होती है. यदि आप भी नौकरी की तलाश में हैं और आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो 23 जुलाई का यह रोजगार मेला आपके करियर की नई शुरुआत साबित हो सकता है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
