देखते ही देखते गााजियाबाद की बैग बनाने वाली फैक्ट्री में जल गया सब, ट्रोनिका सिटी में लगी भीषण आग से मचा कोहराम

Last Updated:

Ghaziabad Fire News : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में देर रात आग लग गई. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बैग बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई.

गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में लगी आग.

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बुरी खबर सामने आ रही है. शुक्रवार देर रात गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में R&R आईएनसी कारपोरेशन की बैग बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठने वाली ऊंची लपटें तथा काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक आसमान में दिखाई देने लगा, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में भारी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया. आनन-फानन में फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग बुझाई जा सकी.

जानकारी के अनुसार, यह भयानक हादसा बैग बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री के अंदर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी, जिसने पलभर में प्लास्टिक और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के साथ ही आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें तेजी से आसपास के इलाकों में भी डर पैदा कर रही थीं.

दीवार तोड़कर जाना पड़ा अंदर

फैक्ट्री में लगी आग को लेकर सीएफओ राहुल पाल ने बताया, हमें रात 9:50 बजे सूचना मिली कि ट्रोनिका सिटी के सेक्टर A-3 में स्थित एक बैग बनाने वाली फैक्ट्री R&R Inc. Corporation में आग लग गई है. इसके बाद लगभग 12 गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए. उन्होंने कहा कि चूंकि फैक्ट्री पूरी तरह से कवर थी तो अंदर पहुंचना मुश्किल था इसलिए हमने पीछे की दीवार तोड़ी.

उन्होंने आगे कहा कि दीवार तोड़ने के बाद तब से लगातार पानी डाला जा रहा है. आग को फैलने से रोक दिया गया है और शेड के नीचे की फंसी आग को बुझाने के लिए कूलिंग का काम चल रहा है. इसके अलावा, पीछे की तरफ से JCB की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और आग बुझाने के लिए लगातार पानी डाला जा रहा है. इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है.

थोड़े दिन पहले भी एक फैक्ट्री में लगी थी आग

बता दें, ये पहली बार नहीं है, जब किसी फैक्ट्री में आग लगी है. इससे पहले 30 अगस्त को साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में ‘पांडा बेबी प्रोडक्ट्स’ की एक खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस भयानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर जुट गई थीं.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *