Last Updated:
बाजार में मिलने वाली सब्जियों और फलों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए लोगों का रुझान अब ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ रहा है. लेकिन बाजार में मिलने वाली महंगी ऑर्गेनिक सब्जियां वास्तव में जैविक हैं या नहीं इसकी पहचान करना आसान नहीं होता. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग ने यह योजना शुरू की है ताकि लोग अपनी जरूरत की सब्जियां खुद उगा सकें. जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली गार्डनिंग किट की कीमत करीब 10000 रुपए है और यह पूरी तरह निशुल्क दी जाएगी.
गाजियाबादः अगर आप भी बाजार में मिलने वाली सब्जियों और फलों में मिल रहे रसायनों से परेशान हैं और अपने परिवार को ताजी, सुरक्षित और जैविक सब्जियां खिलाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. अब छत पर ही छोटी-सी जैविक खेती करना आसान होने वाला है. उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग ने रूफटॉप गार्डनिंग योजना शुरू की है जिसके तहत गाजियाबाद के 400 परिवारों को करीब 10000 रुपए कीमत की गार्डनिंग किट बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी. इस किट की मदद से लोग अपने घर की छत पर सालभर ताजी और रसायन मुक्त सब्जियां उगा सकेंगे.
ऑर्गैनिक खेती का बढ़ रहा ट्रेंड
बाजार में मिलने वाली सब्जियों और फलों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए लोगों का रुझान अब ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ रहा है. लेकिन बाजार में मिलने वाली महंगी ऑर्गेनिक सब्जियां वास्तव में जैविक हैं या नहीं इसकी पहचान करना आसान नहीं होता. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग ने यह योजना शुरू की है ताकि लोग अपनी जरूरत की सब्जियां खुद उगा सकें. जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली गार्डनिंग किट की कीमत करीब 10000 रुपए है और यह पूरी तरह निशुल्क दी जाएगी.
किट में लगभग 500 रुपए के बीज और पौधे दिए जाएंगे. इसके अलावा पॉलीबैग, वर्मी कंपोस्ट, कोकोपीट, जैविक खाद, ग्रोइंग मटेरियल और खेती के लिए जरूरी अन्य सामान भी शामिल होगा. इनकी मदद से लाभार्थी टमाटर, मिर्च, धनिया, पालक, मेथी जैसी मौसमी सब्जियों के साथ कुछ औषधीय पौधे भी आसानी से उगा सकेंगे.
पोर्टल पर करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लोगों को उद्यान विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी होगा. योजना के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं. आवेदक के पास नगरीय क्षेत्र में स्वयं का मकान होना चाहिए इसके साथ कम से कम 100 वर्ग फुट की खुली छत होना जरूरी है आवेदक को 10 रुपए के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा साथ ही छत की जियो-टैग की गई फोटो भी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी ताकि विभाग मौके का सत्यापन कर सके. गाजियाबाद में इस योजना के तहत कुल 400 परिवारों का चयन किया जाएगा. चयनित लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त गार्डनिंग किट दी जाएगी जिससे वे सालभर अपने घर की छत पर ताजी और रसायन मुक्त सब्जियां उगा सकेंगे.
यह योजना सिर्फ सब्जियां उगाने तक सीमित नहीं है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद है. छतों पर हरियाली बढ़ने से गर्मी का असर कम होगा वातावरण बेहतर बनेगा और परिवारों को ताजी, पौष्टिक व सुरक्षित सब्जियां घर पर ही मिल सकेंगी. यही वजह है कि यह योजना शहर में जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …
और पढ़ें