EV Charging Safety Tips: इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्ज करते समय इन 6 बातों का रखें ख्याल, कभी नहीं होगा ब्लास्ट

Last Updated:

दिल्ली में इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट की घटनाओं ने सबको डरा दिया है. अक्सर लोग चार्जिंग के दौरान अनजाने में बड़ी गलतियां कर बैठते हैं. एक्सपर्ट्स ने 6 ऐसी जरूरी बातें बताई हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है. सुरक्षित रहने के लिए इन सावधानियों को जानना बेहद जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इस साल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान दो बड़े हादसे हुए हैं. दोनों ही मामलों में इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ. हालिया मामला दिल्ली के अशोक विहार का है. यहां इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट होने से तीन सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एक ही साल में दे बड़े हादसे
एक ही साल में दो बड़े हादसे होने से ईवी मालिकों की चिंता बढ़ गई है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि गाड़ियों को सुरक्षित तरीके से कैसे चार्ज करें. इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और एक्सपर्ट अशोक से बातचीत की गई.

प्रोफेसर अशोक ने बताया कि ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों में लिथियम-आयन (Lithium-ion) बैटरियों का इस्तेमाल होता है. इन बैटरियों के इस्तेमाल में खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है. अगर आप सही नियमों का पालन करेंगे तो गाड़ी में कभी ब्लास्ट नहीं होगा.

1. गाड़ी ठंडी होने के बाद ही चार्जिंग पर लगाएंः लोग अक्सर बाहर से गाड़ी चलाकर लौटते ही उसे तुरंत चार्जिंग पर लगा देते हैं. यह बहुत बड़ी गलती है. लंबी राइड के बाद गाड़ी और बैटरी दोनों काफी गर्म रहती हैं. गर्म स्थिति में चार्जिंग शुरू करने से ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए गाड़ी चलाकर लौटने के बाद कम से कम आधा घंटा इंतजार करें. जब गाड़ी ठंडी हो जाए, तभी चार्जर लगाएं.

2. ओवरचार्जिंग से हमेशा बचेंः गाड़ी को चार्ज पर लगाकर भूल जाने की आदत जानलेवा साबित हो सकती है. जरूरत से ज्यादा चार्ज करने पर बैटरी पर दबाव बनता है. इससे ओवरहीटिंग होती है और ब्लास्ट की संभावना बढ़ जाती है. फुल चार्ज होते ही स्विच बंद कर दें.

3. खुली और सही जगह पर करें चार्जिंगः 

  • इलेक्ट्रिक वाहन को कभी भी तेज धूप या भारी तापमान वाली जगह पर चार्ज न करें.
  • ईवी को हमेशा खुली और हवादार जगह पर ही चार्ज करें.
  • बारिश के मौसम में चार्जिंग सॉकेट और तारों की जांच करें. गीली जगह या पानी के संपर्क में आने वाले तारों से चार्ज न करें। इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है.

4. घर में चार्ज करते समय बिजली के लोड का ध्यान रखेंः 

  • घर में ईवी चार्ज करते समय वोल्टेज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जब गाड़ी चार्ज हो रही हो, तब घर के अन्य भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे एसी या हीटर) एक साथ न चलाएं.
  • ऐसा करने से बिजली के लोड पर अचानक असर पड़ता है. इससे घर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.

5. हमेशा ओरिजिनल बैटरी का ही इस्तेमाल करेंः

  • जब भी वाहन की बैटरी बदलवाने की जरूरत पड़े, तो हमेशा अधिकृत केंद्र से ओरिजिनल बैटरी ही लगवाएं. सस्ती या लोकल बैटरियों में सुरक्षा फीचर्स नहीं होते हैं.
  • अगर बैटरी खराब हो गई है या सही बैकअप नहीं दे रही, तो उसे जबरदस्ती न चलाएं. समय रहते नई बैटरी बदलवा लें.

6. चार्जिंग के दौरान निगरानी रखेंः गाड़ी को चार्जिंग पर लगाकर पूरी तरह बेफिक्र न हों. बीच-बीच में बैटरी और चार्जर की स्थिति की जांच करते रहें. अगर चार्जर या प्लग ज्यादा गर्म महसूस हो, तो तुरंत चार्जिंग रोक दें.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *