रिलीज से पहले ही लीक हुआ 'रामायण' का ट्रेलर, विजुअल्स देख फैंस रोमांचित, मेकर्स से की खास अपील

Last Updated:

फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होना था, मगर किसी वजह से इसे टाल दिया गया. मगर अब ट्रेलर के कुछ क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैंस खुश भी हैं और निराश भी. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म में साई पल्लवी और यश का भी खास रोल है.

ख़बरें फटाफट

‘रामायण’ के मेकर्स से हुई चूक!

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया था, मगर अब इसके लीक होने की खबर सामने आई है. फिल्म के ट्रेलर के कई क्लिप्स ऑनलाइन मौजूद है. जिसे लेकर फैंस में रोमांच और निराशा दोनों है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अहम भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन खबरों की मानें, तो इसे कुछ खास इवेंट्स में दिखाया गया है.

ट्रेलर का एक छोटा सा हिस्सा इस हफ्ते की शुरुआत में ऑनलाइन सामने आया था. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर और भी फुटेज वायरल होने लगे, जिसमें यूजर्स कम रिजॉल्यूशन वाली क्लिप्स शेयर कर रहे थे और फिल्म के स्केल, विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर पर रिएक्शन दे रहे थे. कुछ दर्शक लीक हुए कॉन्टेंट की खराब क्वालिटी के बावजूद प्रभावित दिखे. एक यूजर ने लिखा, ‘तीनों लीक क्लिप्स जबरदस्त लग रही हैं. कम क्वालिटी में भी इसका ग्रैंड स्केल, विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. नितेश तिवारी एक बेहतरीन मास्टरपीस बना रहे हैं!’

लीक क्लिप देख खुश हुए फैंस
कुछ लोग इस बात से निराश थे कि इतने बड़े प्रोजेक्ट का फुटेज रिलीज से पहले ही लीक हो गया. एक अन्य पोस्ट में लिखा था, ‘रामायण जैसी बड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज से पहले लीक होने से रोकना चाहिए था. मेकर्स को बेहतर सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए थे. महीनों की कड़ी मेहनत का नतीजा ऑनलाइन लीक जैसा नहीं होना चाहिए.’ दर्शकों का एक वर्ग टीम से ट्रेलर को तुरंत रिलीज करने की अपील भी कर रहा था. एक यूजर ने कहा कि फिल्म का काफी सरप्राइज पहले ही खत्म हो चुका है, क्योंकि अब कई मिनट का फुटेज ऑनलाइन मौजूद है.

क्यों पोस्टपोन हुआ था ट्रेलर?
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ एक बड़ी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप हुई है, जिसकी वजह से ट्रेलर को टालने का ऐलान किया गया. यह स्टूडियो दुनिया भर के मार्केट में फिल्म की रिलीज को संभालेगा. इस फैसले की वजह से ट्रेलर लॉन्च टाल दिया गया, हालांकि अभी तक नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. फिल्म की क्लिप्स लीक होने अब फैंस यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या मेकर्स ऑफिशियल रिलीज में जल्दी करेंगे. ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में त्योहारों के समय रिलीज होगा.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *