कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला चौथा पदक, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

Last Updated:

Raja Muthupandi silver: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के राजा मुथुपंडी ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश की झोली में एक और पदक डाल दिया. रविवार को खेले गए इस मुकाबले में तमिलनाडु के इस वेटलिफ्टर ने शानदार और संतुलित प्रदर्शन किया. अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे मुथुपंडी राजा ने दबाव के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए पोडियम पर जगह बनाई और भारत के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर मेडल.

नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. तमिलनाडु के 25 वर्षीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में चौथा पदक डाल दिया. राजा ने कुल 286 किलोग्राम (127 किग्रा स्नैच + 159 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया. गोल्ड मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिदिन ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ जीता.

वेटलिफ्टिंग में भारत को तीसरा मेडल
ग्लासगो में भारतीय वेटलिफ्टर्स लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. राजा मुथुपंडी का सिल्वर वेटलिफ्टिंग में भारत का तीसरा पदक है. इससे पहले मीराबाई चानू ने गोल्ड और ऋषिकांत सिंह चानंबम ने सिल्वर जीतकर भारत का खाता खोला था. राजा की सफलता ने साबित किया कि भारतीय वेटलिफ्टिंग में अब सिर्फ स्टार खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि मजबूत बेंच स्ट्रेंथ भी तैयार हो चुकी है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *