Ghaziabad Rain Video : गाजियाबाद में मानसून की पहली तेज बारिश ने ही नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी. लोनी क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे सड़क और तालाब में फर्क करना भी मुश्किल हो गया. बच्चे इसमें तैरते दिखे. जगह-जगह हुए जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक चुनौती बन गया. लगातार हुई बारिश के बाद सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया. हालात ऐसे हो गए कि दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी के बीच से गुजरने को मजबूर दिखे. कई जगह वाहन बंद हो गए, जबकि राहगीरों को घुटनों तक भरे पानी में चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा. जलभराव का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी सड़क नदी जैसी दिखाई दे रही है.
Related Posts
गाजियाबाद, नोएडा वालों अब घर लौटते प्रगति मैदान टनल में नहीं होगा फंसना, ये नया रास्ता बचाएगा समय
होमताजा खबरDelhi गाजियाबाद, नोएडा वालों अब प्रगति मैदान टनल में नहीं होगा फंसना,ये है रास्ता Last Updated:April 07, 2026, 09:11…
I Blame Myself…गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में 16 साल की लड़की ने की खुदकुशी, नहीं सह पाई पढ़ाई का दबाव
Last Updated:September 16, 2026, 09:40 IST Ghaziabad Suicide News: गाजियाबाद के गाजियाबाद जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम…
आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगी तो नाम और दाम बताने में परेशानी क्यों? गाजियाबाद निगम से सूचना आयोग का सीधा सवाल
Last Updated:September 05, 2026, 11:17 IST Ghaziabad News: गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है.…
