दिल्ली में हवाई सफर हुआ और आसान! अब मेट्रो स्टेशन पर ही करें फ्लाइट चेक-इन, सामान सीधे पहुंचेगा एयरपोर्ट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में हवाई सफर हुआ और आसान! अब मेट्रो स्टेशन पर ही करें फ्लाइट चेक-इन

Last Updated:

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर आपको ऐसी सुविधा मिलने जा रही है, जो एयरपोर्ट से आपके सफर को आसान बना देगी. जी हां, दिल्‍ली के दो मेट्रो स्‍टेशनों पर चेकइन की सुविधा शुरू कर दी गई है. अब आपको चेक इन के लिए अपना भारी भरकम बैगेज एयरपोर्ट ले जाने की जरूरत नहीं होगी. किस एयरलाइंस ने शुरू की है यह सर्विस, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

अब मेट्रो स्‍टेशन पर ही आपको एयरपोर्ट वाली फैसिलिटी मिलने वाली हैं. (एआई इमेज)

Metro Flight Check-In: दिल्ली से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब उन्‍हें अपना भारी भरकम बैगेज एयरपोर्ट तक ढोने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. अब वह मेट्रो स्‍टेशन पर ही अपना बैगेज चेक-इन करा सकते हैं. जी हां, दिल्‍ली मेट्रो के दो स्‍टेशंस पर बैगेज चेकइन की सुविधा शुरू कर दी गई है.

इसमें पहला स्‍टेशन नई दिल्‍ली है और दूसरा शिवाजी स्‍टेडियम मेट्रो स्‍टेशन है. अब इन दोनों मेट्रो स्‍टेशन पर पैसेंजर अपना बैगेज चेकइन कर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो सकेंगे. फिलहाल, यह सुविधा एयर इंडिया ने अपने पैसेंजर के लिए शुरू की है. एयर इंडिया के पैसेंजर अपना बैगेज इन दो मेट्रो स्‍टेशन पर चेक इन कराने के बाद बिना किसी टेंशन के एयरपोर्ट जा सकेंगे.

एयर इंडिया के अनुसार, यह फैसि‍लिटी डोमेस्टि‍क पैसेंजर के साथ-साथ इंटरनेशनल पैसेंजर के लिए भी होगी. यानी अब आप चाहे देश के भीतर यात्रा कर रहे हों, या फिर विदेश जाने की तैयारी में हो, सभी इस फैसिलिटी का फायदा उठा सकते हैं. दिल्ली मेट्रो चेक-इन सर्विस रोजाना सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इस दौरान पैसेंजर अपनी फ्लाइट के लिए एडवांस में चेक-इन कर सकते हैं.

एयर इंडिया के अनुसार, सिटी टू स्‍काई नाम से शुरू की गई फैसिलिटी का फायदा उन यात्रियों को मिल सकेगा, जो ट्रेन से दूसरे शहरों से आए हैं और फिर उन्‍हें दिल्‍ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी है. कई बार ऐसा होता है कि दिल्‍ली पहुंचने और फ्लाइट के बीच कई घंटों का समय रहता है. ऐसे में पैसेंजर के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह रहती है कि वह अपने भारी भरकम सामान के साथ समय कहां बिताए.

इस सर्विस के शुरू होने के बाद पैसेंजर एडवांस में अपना बैगेज नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के बाहर स्थिति एयरपोर्ट मेट्रो स्‍टेशन पर चेक इन करा सकते हैं. यह सुविधा शिवाजी स्‍टेडियम मेट्रो स्‍टेशन पर भी उपलब्‍ध होगी. इसके बाद, मनचाही जगह पर समय व्‍यतीत कर समय पर मेट्रो से ही एयरपोर्ट जा सकेंगे. इस सर्विस के शुरू होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लगने वाली बैगेज चेकइन की लंबी लाइनों से निजात मिल जाएगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *