E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी को बड़ी राहत, मेटा, एक्स और गूगल की लगेगी क्लास, अब कोर्ट रूम में देंगे जवाब

Last Updated:

Nitin Gadkari News: नितिन गडकरी को E20 पेट्रोल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने गडकरी को मेटा, एक्स और गूगल के खिलाफ मानहानि मुकदमा दायर करने की अनुमत‍ि दे दी है. अब ये सभी प्‍लेटफॉर्म कोर्ट में जवाब देंगे.

ई-20 मामले में बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने न‍ित‍िन गडकरी को बड़ी राहत दी है. (File Photo)

Nitin Gadkari News: एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को बड़ी राहत दी है. ई-20 में मिलावट को लेकर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ फैलाई जा रही बातों का जवाब अब मेटा, गूगल और एक्स कोर्ट रूम में देंगे. हाईकोर्ट ने गडकरी को इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ई-20 को लेकर उनके खिलाफ फैलाई जा रही छूठी बातों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने कोर्ट से भ्रामक तथ्यों को फैलाने वाले इन सोशल मीडिया और सर्च प्लेटफॉर्मों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.

लिहाजा अब गडकरी Meta, X पूर्व में (ट्विटर) और Google समेत अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. हाईकोर्ट ने गडकरी को Meta, X (पूर्व में ट्विटर), Google और अन्य प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कथित मानहानिकारक पोस्ट और डीपफेक (Deepfake) सामग्री को लेकर दीवानी (सिविल) मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आरोप है कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ झूठी, भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की गई. इसमें ऐसी पोस्ट और डीपफेक कंटेंट भी शामिल हैं, जिनमें उन्हें और उनके परिवार को E20 (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) नीति से कथित मुनाफे से जोड़कर पेश किया गया.

याचिका में कहा गया है कि एथेनॉल नीति का संचालन पेट्रोलियम मंत्रालय करता है, ऐसे में गडकरी और उनके परिवार को इससे जोड़ने वाले दावे पूरी तरह भ्रामक और मानहानिकारक हैं.

गडकरी अब बॉम्बे हाईकोर्ट की अनुमति के बाद Meta, X, Google सहित अन्य संबंधित पक्षों के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करेंगे.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *