Last Updated:
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में विलेज थीम रेस्टोरेंट ‘ड्रूलिंग बाय दा शांग’ खुला है. विजय और अजय मिश्रा द्वारा शुरू यह रेस्टोरेंट कंक्रीट के बीच गांव का अहसास देता है. यहां बाहर हैंडपंप, कच्ची दीवारें और रूफटॉप हैं. गर्मियों के लिए एसी और सर्दियों-बारिश के लिए ओपन-एयर सिटिंग है. मल्टी-कुजीन मेन्यू में चाइनीज फूड काफी पॉपुलर है.
नई दिल्ली: ऊंची इमारतें और कंक्रीट के जंगलों के बीच दिल्ली वालों को अब गांव का देसी सुकून मिलने लगा है. द्वारका में एक ऐसा अनोखा रेस्टोरेंट खुला है, जो लोगों को पूरी तरह विलेज थीम (गांव के माहौल) का अहसास करा रहा है. इस रेस्टोरेंट का नाम ‘ड्रूलिंग बाय दा शांग’ है. यह द्वारका सेक्टर-23 में यशोभूमि के पास स्थित है.
बाहर लगे हैंडपंप खींच रहे ध्यान
रेस्टोरेंट में कदम रखते ही आपको गांव की सोंधी खुशबू और देसी बनावट देखने को मिलेगी. बाहर लगे हैंडपंप और लकड़ी की कारीगरी लोगों को अंदर आने पर मजबूर कर देती है. अंदर की कच्ची दीवारें, उन पर लगी खूबसूरत लाइटें और देसी अंदाज का सिटिंग अरेंजमेंट (बैठने की व्यवस्था) ग्राहकों का दिल जीत रहा है.
दो भाइयों ने मिलकर की शुरुआत
इस अनोखे रेस्टोरेंट को विजय मिश्रा और अजय मिश्रा नाम के दो भाइयों ने शुरू किया है. विजय मिश्रा ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए कुछ इको-फ्रेंडली और अलग बनाना चाहते थे. वे एक ऐसा रेस्टोरेंट चाहते थे जो हर मौसम के अनुकूल हो. इसी सोच के साथ उन्होंने इस विलेज थीम रेस्टोरेंट का ढांचा तैयार किया.
हर मौसम के हिसाब से खास इंतजाम
इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है:
- गर्मी का मौसम: गर्मियों के लिए अंदर का हिस्सा पूरी तरह एयर-कंडीशनर (AC) से लैस है.
- सर्दी और बारिश का मौसम: इसके लिए बाहर और रूफटॉप (छत) पर ओपन-एयर रेस्टोरेंट बनाया गया है. यहां बैठकर लोग मौसम का मजा ले सकते हैं.
मल्टी-कुजीन मेन्यू और फैमिली फ्रेंडली माहौल
विजय मिश्रा के मुताबिक, यह जगह कपल्स और फैमिलीज़ को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. यहां कई खूबसूरत ‘सेल्फी पॉइंट्स’ भी बनाए गए हैं.
यह एक मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट है, यानी यहां हर तरह का खाना मिलता है. हालांकि, यहां का चाइनीज फूड ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है. संचालकों के मुताबिक, द्वारका के अलग-अलग सेक्टरों में उनके दो और रेस्टोरेंट चल रहे हैं. यशोभूमि के पास होने के कारण यहां अक्सर बुकिंग रहती है और वैलेंटाइन डे जैसे मौकों पर काफी भीड़ देखने को मिलती है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें
