Noida Airport News: कब से उड़ेगी नोएडा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट? आ गई बड़ी जानकारी

Last Updated:

Noida Airport International Flight: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट से दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू हो सकती है. बीते 15 जून से देश के अन्य शहरों के लिए फ्लाइट सर्विस शुरू हो चुकी है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द उड़ेगी विदेश के लिए फ्लाइट्स.

नोएडाः नोएडा एयरपोर्ट का इंटरनेशनल टर्मिनल जल्द ही शुरू होने वाला है. क्योंकि इसका निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा. जल्द ही नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की सुरक्षा को लेकर जांच और अनापत्ति के बाद साल के आखिरी तक दूसरे देशों के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य पूर्वी एशिया और आसियान देशों के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ज्यादा जोर होगा. बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट्स की सर्विस 15 जून से शुरू हो चुकी है. नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी इंडिगो और अकासा एयर लाइन की फ्लाइट सर्विस जारी है. हालांकि अधिकांश लोगों को इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस का इंतजार है.

इंटरनेशनल टर्मिनल का सिविल वर्क पूरा
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नोएडा एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल टर्मिनल का निर्माण अभी चल रहा है. एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार सिविल वर्क पूरा हो चुका है. आंतरिक साज-सज्जा का काम चल रहा है. सितंबर के अंत तक इंटरनेशनल टर्मिनल पूरी तरह तैयार हो जाएगा. लेकिन फ्लाइट सर्विस शुरू होने से पहले नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो सुरक्षा मानक को लेकर जांच करेगा. उसकी अनापत्ति के बाद ही इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू होगी.

बढ़ने वाली है एयरपोर्ट की क्षमता
वर्तमान टर्मिनल की क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों प्रतिवर्ष की है. जब यह क्षमता 80 प्रतिशत यानी करीब 96 लाख यात्रियों तक पहुंच जाएगी, तब एयरपोर्ट का विस्तार कर इसे 3 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला बनाया जाएगा. हालांकि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रबंधन ने इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *