दिल्‍ली पर मौसमी राक्षस का नहीं पड़ेगा साया, आई ऐसी खुशखबरी, सुन खुशी से झूमने लगेंगे लाखों-करोड़ों लोग

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली पर मौसमी राक्षस का नहीं पड़ेगा साया, IMD ने दी खुशखबरी

Last Updated:

Delhi August Rain Forecast: दुनियाभर के मौसम विज्ञानियों ने इस बार अल नीनो के प्रभावी होने की भविष्‍यवाणी की है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी देश के मानसून पर इसका असर पड़ने की बात कही है. लेकिन देश की राजधानी दिल्‍ली पर बारिश का सुर-ताल बिगाड़ने वाले अल नीनो का असर नहीं दिखने वाला है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगस्‍त महीने में सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. (फाइल फोटो)

Delhi August Rain Forecast: मानसून का सीजन आते ही हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात होती है – इस बार सावन-भादो में सामान्‍य बारिश होगी या नहीं. इस बार इसकी चर्चा काफी ज्‍यादा हो रही है, क्‍योंकि मौसम विज्ञानियों ने अल नीनो के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है. हालांकि, देशभर में इन दिनों मानसून काफी मजबूत है और गुजरात से लेकर असम और केरल से लेकर महाराष्‍ट्र तक में जोरदार बारिश हो रही है. अल नीनो का असर न के बराबर दिख रहा है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में इसका प्रभाव दिखेगा. अब मौसम विज्ञानियों ने दिल्‍ली के लिए खासतौर पर बारिश के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके मुताबिक दिल्‍ली में अल नीनो का प्रभाव नहीं पड़ने वाला है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगस्त के दौरान लोगों को दिन के समय पड़ने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मासिक पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में इस महीने अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही राजधानी में सामान्य से अधिक बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं. हालांकि, रात के तापमान में खास कमी आने की संभावना नहीं है और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

तापमान में भी राहत

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों (जिनमें दिल्ली-एनसीआर भी शामिल है) में अगस्त के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रह सकता है. यह स्थिति देश के अधिकांश हिस्सों से अलग होगी, जहां दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता, बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश के कारण दिन के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है. हालांकि, रात के समय राहत मिलने की संभावना कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार बनी रहने वाली नमी और अधिक ह्यूमिडिटी के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है. ऐसे में दिन की अपेक्षा रात में उमस अधिक महसूस होगी और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

सामान्‍य से अधिक बारिश की संभावना

बारिश के मोर्चे पर दिल्ली के लिए अच्छी खबर है. आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अगस्त में पूरे देश में कुल वर्षा सामान्य से कम रह सकती है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर में सामान्य से अधिक या सामान्य के अनुरूप बारिश होने की संभावना है. इससे जलभराव जैसी स्थानीय समस्याएं पैदा हो सकती हैं, लेकिन तापमान में कमी आने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. जुलाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया था. इस क्षेत्र का औसत अधिकतम तापमान 33.22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य 33.08 डिग्री से थोड़ा अधिक था. वहीं औसत न्यूनतम तापमान 24.80 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.72 डिग्री अधिक रहा. औसत तापमान भी सामान्य से 0.43 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया. ऐसे में अगस्त में दिन के तापमान में संभावित गिरावट और बेहतर बारिश से राजधानीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *