चेहरे पर अचानक बढ़ गए छोटे-छोटे दाने? स्किन की ये समस्या हो सकती है कारण, जानिए बचाव के आसान तरीके

Last Updated:

चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने दिखाई देना हमेशा सामान्य पिंपल नहीं होता. कई बार इसके पीछे कॉमेडोनल एक्ने जैसी स्किन समस्या हो सकती है. जानिए इसके कारण, शुरुआती संकेत और त्वचा की सही देखभाल के आसान तरीके.

ख़बरें फटाफट

चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने.

अगर आपके चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने निकल आए हैं और उनमें दर्द या ज्यादा लालपन नहीं है, तो इसे सामान्य मुंहासे समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं होगा. कई बार यह समस्या कॉमेडोनल एक्ने (Comedonal Acne) की वजह से होती है. इसमें त्वचा के रोमछिद्र (पोर्स) तेल, मृत त्वचा कोशिकाओं और गंदगी से बंद हो जाते हैं, जिससे छोटे-छोटे उभरे हुए दाने दिखाई देने लगते हैं. समय रहते सही देखभाल न करने पर ये आगे चलकर सूजन वाले पिंपल्स में भी बदल सकते हैं.

कॉमेडोनल एक्ने मुंहासों का शुरुआती रूप माना जाता है. इसमें त्वचा पर छोटे-छोटे सफेद या त्वचा के रंग जैसे दाने दिखाई देते हैं, जिन्हें व्हाइटहेड्स कहा जाता है. अगर पोर्स खुले रहें और उनमें मौजूद तेल हवा के संपर्क में आकर काला हो जाए, तो उन्हें ब्लैकहेड्स कहा जाता है. इस स्थिति में शुरुआत में दर्द या जलन नहीं होती, लेकिन त्वचा की बनावट असमान दिखने लगती है.

अचानक दाने क्यों निकलने लगते हैं?
इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. त्वचा से जरूरत से ज्यादा तेल निकलना, रोमछिद्रों का बंद होना, हार्मोनल बदलाव, भारी या ऑयल-बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल और चेहरा ठीक तरह से साफ न करना इसकी सामान्य वजहें मानी जाती हैं. इसके अलावा बार-बार चेहरे को हाथ लगाना, पसीना आने के बाद त्वचा की सफाई न करना और कुछ हेयर प्रोडक्ट्स का चेहरा छूना भी समस्या बढ़ा सकता है.

कैसे करें त्वचा की देखभाल?
अगर चेहरे पर ऐसे दाने दिखाई दें, तो दिन में दो बार हल्के फेस क्लींजर से चेहरा साफ करें. बहुत ज्यादा स्क्रब करने या बार-बार चेहरा धोने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा में जलन हो सकती है. ‘नॉन-कॉमेडोजेनिक’ (Non-Comedogenic) लिखा हुआ मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन चुनें, क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट्स पोर्स बंद होने की संभावना कम करते हैं. अगर मेकअप करती हैं, तो रात में सोने से पहले उसे पूरी तरह हटाना जरूरी है. साथ ही दानों को नाखून से दबाने या फोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे दाग पड़ने और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
अगर छोटे दाने लगातार बढ़ रहे हैं, उनमें दर्द या पस बनने लगे, बार-बार लौटकर आने लगें या घरेलू देखभाल के बाद भी कई हफ्तों तक ठीक न हों, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. डॉक्टर आपकी त्वचा की स्थिति देखकर उचित उपचार या दवाओं की सलाह दे सकते हैं.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *