Last Updated:
Jantar-Mantar Protest Viral Girl: जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को बोलने वाली नबालिग लड़की का एक नया वीडियो सामने आया है. लड़की ने पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने पर उनका आभार जताया है, लेकिन साथ ही बड़ी साजिश की आशंका जताई है. उसका कहना है कि उसे लगातार सोशल मीडिया पर भद्दी गालियां, गैंगरेप और एसिड अटैक की धमकियां मिल रही हैं. उसने दिल्ली पुलिस पर भी परेशान करने का आरोप लगाते हुए तुरंत सुरक्षा की गुहार लगाई है.
जंतर मंतर से पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की अब किसका डर सता रहा है?
Jantar Manatar Protest Viral Girl Update: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आई लड़की लगातार अपनी सफाई पेश कर रही है. एक ताजा अपडेट में उसने पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने पर आभार जताया है. पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए उसने अपने खिलाफ किसी साजिश का आशंका जताया है. उसने कहा कि उसके खिलाफ हो रही पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया पर मिल रही रेप और एसिड अटैक की धमकियों से डर लगने लगा है. लोग मेरे ऊपर मीम्स बना रहे हैं, मुझे रेप और एसिड अटैक की धमकियां दे रहे हैं. मेरे नंबर ट्रैक किए जा रहे हैं. मुझे सुरक्षा चाहिए.
…मुझे फंसाया गया: लड़की ने अपने बयान की शुरुआत प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए की. उसने कहा, ‘मैं मोदी जी की बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे माफ किया.’ मैं प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं थी. उसने बताया, ‘किसी ने मुझे प्रदर्शन के लिए बुलाया नहीं था. मैं कनॉट प्लेस (CP) शॉपिंग के लिए गई थी, तो पता चला कि वह बंद है. फिर हम लोगों को लगा कि देखते हैं वहां जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में क्या हो रहा है. हम लोग वहां गए, लेकिन बाहर ही खड़े थे. तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने हमसे कहा कि ‘आप भी बोलो, यहां सबको फ्रीडम (आजादी) है.’ वहां और भी लोगों ने बहुत कुछ बोला था.’
मुझे क्यों किया जा रहा है हाईलाइट?
लड़की ने इस पूरे विवाद के पीछे किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा किया है. उसका कहना है, ‘मुझे लगता है कि यह कोई साजिश थी. वहां बहुत लोगों ने मेरे से भी बहुत बड़ी-बड़ी और आपत्तिजनक चीजें बोली थीं, लेकिन सिर्फ मुझे ही इतना हाईलाइट किया जा रहा है. यह बात मुझे समझ नहीं आ रही है.’ इसके साथ ही उसने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह कोई जॉब नहीं करती है, जैसा कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है.
रेप और एसिड अटैक की मिल रही धमकियां
सोशल मीडिया ट्रोल्स से परेशान लड़की ने भावुक होते हुए कहा कि अब उसके लिए यह सब बर्दाश्त के बाहर हो गया है. उसने अपील करते हुए कहा, “मुझे प्लीज ट्रोल करना बंद करिए. जितना आप लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं, वह मैं टॉलरेट (बर्दाश्त) नहीं कर पा रही हूं. लोग मेरे ऊपर मीम्स बना रहे हैं, मुझे रेप और एसिड अटैक की धमकियां दे रहे हैं. मेरे नंबर ट्रैक किए जा रहे हैं.’
माफीदान के बाद भी क्यों ढूंढ रही है पुलिस?
लड़की ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए. उसने कहा कि जब पीएम मोदी की तरफ से उसे माफी मिल चुकी है, तो पुलिस उसके पीछे क्यों पड़ी है? लड़की ने खौफजदा होकर कहा, ‘पुलिस मेरे पुराने घर और नेबर्स (पड़ोसियों) के पास जा-जाकर मेरे बारे में पूछताछ कर रही है. मुझे पुलिस ऐसे ढूंढ रही है जैसे मैंने कोई बहुत बड़ा क्राइम (अपराध) कर दिया हो. मुझे सुरक्षा की बहुत ज्यादा जरूरत है. इस पॉइंट पर मेरे लिए प्रोटेक्शन बहुत अर्जेंट है.’
मुझे सबक मिल गया है…
बयान के अंत में लड़की ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे इस घटना से बहुत बड़ा सबक मिला है. उसने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘मुझे मेरा सबक मिल गया है. हमने जो गलतियां की हैं, मेरी यही कोशिश रहेगी कि वह कभी रिपीट न हों. मैं यह चीज कभी भी दोबारा नहीं करूंगी.’
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें
