पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली युवती पर नहीं होगी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने FIR पर दिया बड़ा अपडेट

होमताजा खबरDelhi

पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली युवती को राहत, दिल्ली पुलिस नहीं करेगी कार्रवाई

Last Updated:

CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली युवती के मामले में दिल्ली पुलिस ने फिलहाल कोई FIR दर्ज नहीं की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगे भी इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने की संभावना नहीं है.

पीएम मोदी ने रुचिका सिंह को माफ किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द बोलने वाली युवती का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग उठ रही थी, लेकिन अब दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है और फिलहाल आगे भी FIR दर्ज करने की कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि दिल्ली पुलिस इस मामले में फिलहाल कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं करने जा रही है.

हालांकि, इस मामले में उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की थी, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया. जीरो FIR किसी भी थाने में दर्ज की जा सकती है और बाद में अधिकार क्षेत्र वाले पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित की जाती है.

वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

विवाद उस समय शुरू हुआ जब CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में यह युवती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती हुई दिखाई दी. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पीएम मोदी ने कर दिया था माफ

इस पूरे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने उन युवाओं के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो बच्चे भटक गए हैं और उन्होंने अपशब्द कहे हैं, उन्हें माफ कर सही रास्ता दिखाना चाहिए. प्रधानमंत्री के इस बयान को कई लोगों ने तनाव कम करने की अपील के तौर पर देखा.

युवती ने भी मांगी थी माफी

विवाद बढ़ने के बाद युवती का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उसने अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी थी. उसने कहा कि अगर उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए क्षमा चाहती हैं.

इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी या नहीं. अब दिल्ली पुलिस की ओर से सामने आई जानकारी के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि फिलहाल राजधानी में इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है और न ही ऐसी कोई कार्रवाई प्रस्तावित है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *