हॉलीवुड सीरीज देखकर मिला मर्डर का आइडिया, पत्नी की हत्या कर नेपाल भागने की थी तैयारी, लेकिन एक गलती पड़ गई भारी

होमताजा खबरDelhi

हॉलीवुड सीरीज देखकर की पत्नी की हत्या, नेपाल भागने की थी तैयारी, फिर…

Last Updated:

Delhi Murder Case: दिल्ली के शाहदरा में 53 वर्षीय कमल सिंह पर प्रॉपर्टी विवाद में पत्नी की हत्या का आरोप है. आरोपी ने हॉलीवुड की क्राइम सीरीज ‘The Staircase’ देखकर हत्या की योजना बनाई और उसे लगा कि हथियार गायब कर देने से वह बच निकलेगा. वारदात के बाद वह लाखों रुपये लेकर नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन एक चूक ने पूरा प्लान नाकाम कर दिया.

दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है.

दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है. यहां एक शख्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड की क्राइम वेब सीरीज देखकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची. आरोपी को लगा कि अगर वह हत्या में इस्तेमाल हथियार गायब कर देगा तो पुलिस कभी उस तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी ने उसके पूरे प्लान पर पानी फेर दिया.

पुलिस ने 53 वर्षीय कमल सिंह को उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. उस पर अपनी 50 वर्षीय पत्नी कोमल सिंह की हत्या कर लाखों रुपये नकद लेकर फरार होने का आरोप है.

यह मामला 30 जुलाई की रात सामने आया. दंपति का बेटा जब शाहदरा के गगन विहार स्थित घर लौटा तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक बैग से खून से सनी कैंची मिली, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है.

जांच के दौरान सबसे अहम सुराग CCTV कैमरों से मिला. फुटेज में दिखा कि सुबह दोनों बच्चों के घर से निकलने के बाद घर में केवल कमल सिंह और उसकी पत्नी मौजूद थे.

कुछ देर बाद महिला की चीखें सुनाई देती हैं और फिर आरोपी एक बैग लेकर घर से बाहर निकलता दिखाई देता है. पुलिस का मानना है कि उसी बैग में हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची छिपाई गई थी.

हत्या के बाद आरोपी ने अपने बैंक खातों से करीब 7 लाख रुपये निकाले और दिल्ली छोड़ दी. पुलिस के अनुसार वह पहले गोरखपुर की ओर गया और वहां से नेपाल भागने की योजना बना रहा था. बाद में उसने अचानक अपना रास्ता बदलकर मथुरा की ओर रुख किया, ताकि जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *