Last Updated:
Delhi Sadar Bazar Rakhi Business: क्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आप राखी का बिजनेस करना चाहते हैं तो दिल्ली के सदर बाजार में खरीदारी कर सकते हैं. यहां राखियों की बिक्री शुरू हो गई है. जहां व्यापारी और ग्राहक दोनों के लिए सस्ते दाम पर राखियां मिल जाती हैं.
नई दिल्ली: इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा. रक्षाबंधन में बस अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में तैयारी करने वाले लोगों ने तैयारियां शुरू कर दिए हैं. जहां देश का सबसे बड़ा थोक बाजार राखियों से सजकर तैयार है. इस बाजार का नाम सदर बाजार है. जो कि भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार माना जाता है. इन दिनों यहां पर आप जिधर देखेंगे, बस उधर राखियां ही राखियां नजर आएंगी. यहां 12 रुपए में 20 राखियां कुछ इन कीमतों पर राखियां मिल रही है.
यह कीमत उनके लिए है, जो राखी का व्यापार करना चाहते हैं. यानी यही सही समय आपके लिए है. अगर आप राखी का बिजनेस करना चाहते हैं तो यहां से बड़ी संख्या में राखियां खरीद कर अपनी दुकान पर सजा सकते हैं और यहां से सस्ती राखियां खरीद कर आप अपने यहां दोगुनी कीमतों पर राखियों को बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं. अगर आप ग्राहक हैं तो ग्राहक के तौर पर भी आप यहां पर मात्र 70 रुपए में 12 राखियों का पैकेट खरीद सकते हैं.
बिजनेस के लिए जानें व्यापारी मोहित से
यहां के व्यापारी मोहित जायसवाल ने बताया कि जो लोग राखी का बिजनेस करना चाहते हैं. उनके लिए 3 रुपए से लेकर के एक रुपए तक की राखी मौजूद हैं. दर्जन में वैसे लोग यहां खरीदारी करते हैं, जो व्यापारी दूर-दूर से आते हैं. पूरे देश भर से वह दर्जन में राखी खरीद के लेकर जाते हैं. इसके अलावा जिसे बड़ी संख्या में राखी व्यापार के लिए खरीदना होता है. वो भी यहीं से खरीदकर ले जाते हैं. इस समय यहां खरीदारी शुरू हो चुकी है. क्योंकि अब बस राखी कुछ ही दिन बचे हुए हैं.
उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए भी यहां पर मार्केट खुला हुआ है. जो ग्राहक 12 से ज्यादा राखियां खरीदते हैं तो वो यहां पर 70 रुपए में हर दुकान पर एक पत्ता मिल रहा है, जिसमें 12 राखियों हैं, वो खरीद सकते हैं. एक पेट में अलग-अलग डिजाइन की राखी रखी गई हैं तो आप अपने परिवार में सभी को सिर्फ 70 रुपए में खूबसूरत और डिजाइनिंग राखियां बांध सकती हैं.
खूबसूरत और डिजाइनिंग राखियां यहां हैं मौजूद
यहां के सदर बाजार की खासियत यह है कि इस बार रंग बिरंगी खूबसूरत और डिजाइनिंग राखियां मिल रही हैं. यानी यहां पर एक से लेकर 100 रुपए तक की राखियां मौजूद हैं. और तो और सबसे खास बात यह है कि यहां पर आपको रक्षाबंधन की थालियां भी मिल जाएंगी. जो थाली आप सजाती हैं. वो यहां पर पूरी सजी हुई मिल रही हैं. यानी उसमें आपको कुछ नहीं करना है, सिर्फ बाती जलानी है और राखियां रखनी हैं.
बाकी बनाई हुई खूबसूरत डिजाइन की थालियां इस बार मिल रही हैं. इसकी कीमत भी मात्र 15 रुपए से शुरू है. यही थाली आपको बाहर के मार्केट में महंगी मिलेगी. ऐसे में अगर आप ग्राहक हैं तो भी सदर बाजार खरीदारी के लिए पहुंच सकते हैं. अगर आप व्यापारी हैं तो भी सदर बाजार जा सकते हैं. सदर बाजार के सबसे करीब मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें
