1 बार नहीं 8 बार टूटा मां बनने का सपना, अब 9वीं बार फिर जगी आस, 45 की उम्र में मां बनने जा रहीं संभावना सेठ

Last Updated:

कई मिसकैरेज, असफल आईवीएफ और वर्षों के भावनात्मक संघर्ष के बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के जीवन में आखिरकार खुशियों ने दस्तक दी है. शादी के 10 साल बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले बच्चे की खुशखबरी साझा की. संभावना सेठ और अविनाश सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने जा रहे हैं.

नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल में शेयर किया कि वो मां बनने वाली हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. अब टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट संभावना सेठ के जीवन में भी वो पल आ गया है जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था. संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की है. लंबे संघर्ष, कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव और मदरहुड की राह में आई कठिन परीक्षाओं के बाद अब उनके घर खुशियों को किलकारी गूंजने वाली है.

संभावना और अविनाश की यह खुशी सिर्फ एक सामान्य प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट नहीं, बल्कि एक लंबी और बेहद भावुक यात्रा का सुखद पड़ाव है. शादी के करीब एक दशक बाद कपल ने अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की. संभावना ने पति के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें छोटे बेबी शूज नजर आए. इसके साथ उन्होंने बताया कि प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए उनके जीवन की सबसे खूबसूरत कहानी अब सच होने जा रही है.

संभावना सेठ कई बार अपने ब्लॉग्स में शेयर कर चुकी हैं कि वो बीते कई साल से मां बनने की कोशिश कर रही थीं. एक्ट्रेस ने कई बार आईवीएफ ट्रीटमेंट कराए और 8 बार उनका आईवीएफ फेल हुआ. एक्ट्रेस को कई बार मिसकैरेज का दर्द भी झेलना पड़ा. अब आखिरकार वो सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं. रिपोर्ट्स और इंटरव्यूज में संभावना पहले ही बता चुकी हैं कि उनके तीन आईवीएफ प्रयास असफल रहे थे, जिसने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया था.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *