Tips and Tricks: बारिश में भीग गए हैं जूते तो अपनाएं ये आसान टिप्स, कुछ ही घंटों में हो जाएंगे सूखे

Last Updated:

How to Dry Wet Shoes: बारिश के मौसम में अगर आपके भी जूते भीग गए हैं. तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आप आसान टिप्स के माध्यम से उन्हें जल्द सुखा सकते हैं. इसके लिए आप टिशू पेपर,  कागज, सूखा कपड़ा सहित विभिन्न चीजों का उपयोग कर सकते हैं.

बारिश का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है. इससे एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है. वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए यह बारिश सब परेशानी का सबक भी बनते हुए नजर आ रही है. दरअसल, नौकरी पर जाने वाले लोगों के लिए यह बारिश चैलेंज लेकर आती है.

क्योंकि कपड़े गीले ना हो इसके लिए सभी लोग रेनकोट का उपयोग करते हैं जिसमें वह सफल भी हो जाते हैं. लेकिन जूते को बारिश में भीगने से बचा पाना संभव नहीं होता है. इसीलिए अब लोग कई जोड़ी जूते रखते हैं. लेकिन पिछले 15 दिन से लगातार बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है.

ऐसे में प्रतिदिन बारिश के कारण अलग-अलग जोड़ी जूते होने के बावजूद भी जूते की समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. अब सवाल उठता है कैसे उन जूतों को जल्दी सुखाए. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम द्वारा जूते बनाने वाले एक्सपर्ट रवि से खास बातचीत की, जिन्होंने जूते सूखाने के बेहद आसान कई टिप्स बताएं

Add News18 as
Preferred Source on Google

रवि ने बताया कि जूते भीगने की समस्या से सभी लोग प्रभावित दिखाई देते हैं. खास तौर पर दुपहिया वाहन से जो लोग ड्यूटी या किसी भी स्थान पर जाते हैं. उनके लिए यह चैलेंज और भी ज्यादा बड़ा हो जाता है. ऐसे में परेशान होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है. अगर आपके भी जूते भीग गए हैं. तो आपके घर में कागज और टिशू पेपर को आप जूते के अंदर अच्छे से भर दें. उसके पश्चात लगभग 1 घंटे बाद आप जूते में से टिशू पेपर , कागज को निकाल दें
इससे जो जूते में पानी भरा हुआ है उसे यह अपने अंदर समाहित कर लेगा. जिससे आपके जूते सूख जाएंगे.

इसी के साथ ही आप अपने जूते को एक कपड़े से साफ करने के पश्चात पंखे में उन्हें सूखने के लिए रख दें. इस तरह से तीन से चार घंटे में आपके जूते सूख जाएंगे. फिर आप एक सूखे कपड़े से उन जूते को अच्छे से साफ करते हुए पहन सकते हैं. इस तरह से जब आप दुपहिया वाहन से बाहर जाएंगे तो वह जूते आपके प्राकृतिक हवा के माध्यम से भी सूख जाएंगे.

इसी के साथ ही अगर आपके घर में भी हेयर ड्रायर है, तो आप उसका भी उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि यह भी जूते सुखाने में काफी मदद कर सकता है, क्योंकि जिस तरह से इसमें से हवा का संचालन होता है उसे चीजों को सुखाने में काफी मदद मिलती है. लेकिन कूल या हिट मोड पर हो तो थोड़ा उसे दूर रखें. अन्यथा जूते को नुकसान भी हो सकता है.

विभिन्न स्थानों पर जल भराव की समस्याएं भी होती है. इससे नालियों का पानी भी एकत्रित हो जाता है. ऐसे में आप जूते सूखने के पश्चात बेकिंग सोडा डालें. इसके माध्यम से जूते में जो विभिन्न प्रकार की बदबू एकत्रित हो जाती है. वह दूर हो जाती है, हालांकि एक्स्ट्रा जूते अवश्य रखें, क्योंकि कई बार बारिश का सिलसिला लगातार रहने से आपको नमी के कारण भी इस तरह से समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

बताते चलें कि अगर जूते ज्यादा भीगे हुए हैं. तो आप सभी जूते के फीते को अच्छे से खोलते हुए उन्हें उल्टा रख दें. इसके माध्यम से जो जूते में पानी भरा हुआ होता है. वह निकल जाता है. उसके पश्चात आप उसे पंखे में रख सकते हैं. तो उसे जूता जल्दी सूखने की संभावना है बढ़ जाती है. क्योंकि इस तरीके को भी काफी उपयोगी माना गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *