बेटा चोर, मां फ्रॉड… पहले गहनों पर किया हाथ साफ, फिर गिरवी रख उठा लिया मोटा लोन, दिल्ली में अजब-गजब अपराध

होमताजा खबरDelhi

बेटा चोर, मां फ्रॉड! गहने चुराए फिर गिरवी रख लिया लोन, दिल्ली में अनोखा कांड

Last Updated:

Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की एंटी-बर्गलरी सेल ने चोरी और स्नैचिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 6 आरोपियों को दबोचा. सुभाष प्लेस में चोरी के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, जिनकी निशानदेही पर 12 लाख के गहने और 65 हजार नकद बरामद हुए. आरोपी की मां ने चोरी के गहनों पर 57 हजार का गोल्ड लोन लिया था. पुलिस ने 54 मोबाइल और 3 रिसीवर भी गिरफ्तार किए.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की एंटी-बर्गलरी सेल ने चोरी और स्नैचिंग के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों रुपये के चोरी के गहने, नकद रकम और 54 स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि एक आरोपी की मां ने अपने बेटे द्वारा चोरी किए गए गहनों को निजी गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन भी उठा लिया था. पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए शातिर चोरों के साथ-साथ मां और चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवरों को भी धर दबोचा.

सुभाष प्लेस में हुई चोरी के बाद पुलिस का एक्शन
मामले की शुरुआत सुभाष प्लेस इलाके में हुई चोरी की एक वारदात से हुई. घटना की सूचना मिलते ही एंटी-बर्गलरी सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और महज कुछ ही घंटों के भीतर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान ध्रुव उर्फ कुनाल और पंकज उर्फ पोली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

12 लाख के गहने और बाइक बरामद
पकड़े गए दोनों शातिर बदमाशों की कड़ाई से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने रिकवर किए. इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 65 हजार रुपये नकद और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.

बदमाश की मां ने गिरवी रखे चोरी के गहने
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के सामने एक नया मोड़ आया. मुख्य आरोपी ध्रुव की मां भी इस पूरे अपराध में शामिल पाई गई. ध्रुव चोरी के जो गहने घर लाता था, उसकी मां अपने पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उन्हें गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रख देती थी. उसने इन गहनों पर 57 हजार रुपये का गोल्ड लोन ले लिया था. इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी ध्रुव की मां को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

54 मोबाइल के साथ 3 रिसीवर दबोचे
नॉर्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां यहीं खत्म नहीं हुईं. पुलिस टीम ने आगे की कड़ी जोड़ते हुए चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल खरीदने वाले तीन रिसीवरों को भी धर दबोचा. इनके ठिकाने से कुल 54 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद मोबाइलों का संबंध दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दर्ज 22 अलग-अलग चोरी और स्नैचिंग के मुकदमों से है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *