Last Updated:
Right Way To Do Ice Facial: चेहरे पर बर्फ से मसाज करना बहुत ही कॉमन हो गया है. सस्ता उपाय होने के कारण लोग इसे आंख बंद करके अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर रहे हैं. यदि आप भी यही गलती कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए आइस फेशियल करते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.
Right Way To Do Ice Facial: स्किन आइसिंग ब्यूटी और स्किनकेयर की दुनिया में काफी पॉप्यूलर है. कई लोग सुबह उठते ही चेहरे पर बर्फ लगाने की आदत को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं. माना जाता है कि स्किन आइसिंग से चेहरे की सूजन कम होती है, त्वचा को ठंडक मिलती है और चेहरा अधिक फ्रेश व ग्लोइंग नजर आता है.
लेकिन ये समझना जरूरी है कि सिर्फ चेहरे पर बर्फ रगड़ लेना ही काफी नहीं है. यदि इसे सही तरीके से किया जाए तो इसके फायदे बेहतर मिल सकते हैं, जबकि गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर त्वचा में जलन या अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए स्किन आइसिंग करने से पहले सही तरीका और जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है.
स्किन पर आइस लगाते न करें ये गलतियां
- स्किन आइसिंग शुरू करने से पहले चेहरे को किसी माइल्ड और जेंटल क्लींजर से अच्छी तरह साफ कर लें. इससे चेहरे पर मौजूद धूल, गंदगी, अतिरिक्त तेल और मेकअप हट जाता है, जिससे बर्फ का असर सीधे त्वचा पर पड़ता है.
- बर्फ को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय उसे एक साफ और मुलायम सूती कपड़े में लपेट लें. आप चाहें तो आइस रोलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लंबे समय तक सीधे बर्फ लगाने से त्वचा में जलन या हल्की आइस बर्न की समस्या हो सकती है, खासकर यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है.
- बर्फ को चेहरे पर धीरे-धीरे गोलाकार या ऊपर की दिशा में घुमाएं. इसे किसी एक जगह पर ज्यादा देर तक न रखें. बहुत अधिक समय तक ठंडक के संपर्क में रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.
- अगर सुबह चेहरे पर सूजन रहती है, तो आंखों के नीचे, गालों और जॉलाइन के आसपास थोड़ा अधिक समय दें. हालांकि आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा पर बहुत हल्के हाथों से बर्फ लगाएं.
- अच्छे परिणाम पाने के लिए लंबे समय तक आइसिंग करने की जरूरत नहीं होती. केवल 1 से 2 मिनट की आइसिंग ही त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए पर्याप्त मानी जाती है. इसके बाद चेहरे को हल्के हाथों से सुखाकर सीरम या मॉइस्चराइजर लगाएं. कई लोगों का मानना है कि आइसिंग के बाद स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बेहतर तरीके से त्वचा में अवशोषित हो सकते हैं.
इस बात का ध्यान रखें
अधिकांश लोगों के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार स्किन आइसिंग करना पर्याप्त होता है. यदि आइसिंग के बाद लालिमा, जलन या असहजता महसूस हो तो इसे लगाना कम कर दें या बंद कर दें. जिन लोगों की त्वचा पर खुले घाव, गंभीर रोसैशिया, एक्जिमा की समस्या या अत्यधिक संवेदनशील त्वचा है, उन्हें स्किन आइसिंग से बचना चाहिए. किसी भी त्वचा संबंधी समस्या में इसे अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
